फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   D.El.Ed trainees protested against teacher recruitment

Champawat News: शिक्षक भर्ती का डीएलएड प्रशिक्षुओं ने किया विरोध

Wed, 12 Jun 2024 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 12 Jun 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
D.El.Ed trainees protested against teacher recruitment
लोहाघाट डायट में ​शिक्षक भर्ती के विरोध में काले फीते बांधकर विरोध जताते डीएलएड प्र​शिक्षु।
लोहाघाट (चंपावत)। सरकार की ओर से निकाली गई राजकीय प्राथमिक शिक्षक भर्ती का डीएलएड प्रशिक्षुओं ने जोरदार विरोध किया है। उन्होंने बाहों में काले फीते बांधकर प्रदर्शन करते हुए शिक्षक भर्ती को दो चरणों में कराने की मांग की।
विज्ञापन

डायट परिसर में एकत्रित हुए डीएलएड प्रशिक्षुओं ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राजकीय प्राथमिक शिक्षकों के 3368 पदों पर भर्ती की तैयारी की जा रही है। वर्तमान में उत्तराखंड राज्य के समस्त डायटों में मात्र 327 प्रशिक्षु ही प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। जुलाई तक 155 प्रशिक्षु और दिसंबर 2024 तक 650 प्रशिक्षु प्रशिक्षण प्राप्त कर पाएंगे। उन्होंने सरकार से शिक्षा की गुणवत्ता और प्रशिक्षुओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए भर्ती को दो चरणों में संपन्न करवाने की मांग की। कहा दो चरणों में शिक्षक भर्ती होने से तृतीय सेमेस्टर में प्रशिक्षित डीएलएड छात्र-छात्राओं को मौका मिल सके। इस दौरान बबीता भट्ट, निशा राय, कमल किशन, अंकिता मेहता, सौरभ गिरि, राहुल बोहरा, विकास कुमार, राहुल शुक्ला, प्रेमलता, सूरज, भानु, कोमल, प्रमोद, विक्की, नीलम ऋषभ, मनोहर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed