{"_id":"57d982fd4f1c1bb53dd48a29","slug":"dek-xi-defeated-the-u-17-xi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढेक इलेवन ने अंडर-17 इलेवन को हराया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढेक इलेवन ने अंडर-17 इलेवन को हराया
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Wed, 14 Sep 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट में चल रही फुटबाल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के साथ खिलाडी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जीआईसी मैदान में चल रही स्वामी विवेकानंद फुटबाल प्रतियोगिता के तीसरे मैच में ढेक इलेवन ने अंडर-17 इलेवन को 3-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
मैच का शुभारंभ लडवाल फाउंडेशन के संस्थापक गौरव लडवाल और सूरज ढेक ने किया। मैच शुरू होने के कुछ ही समय बाद ढेक इलेवन के कप्तान गिरीश ढेक ने फ्री किक में शानदार गोल कर अपनी टीम का खाता खोल दिया। इसके कुछ समय बाद ही परमेश ढेक ने एक के बाद एक लगातार दो गोल दागकर अपनी टीम को जीत दिला दी। मैच में रेफरी साकेत पुनेठा और लाइनमैन अंकित ढेक और अमन फर्त्याल रहे।
आयोजन समिति की ओर से रोशन ढेक, कमल, बंटी देव, आशीष बिष्ट, दीपक जोशी आदि ने सभी का स्वागत किया।