चंपावत। पुलिस के साइबर सेल की ओर से दीपक जोशी को सोशल मीडिया डिजिटल वालंटियर ऑफ द मंथ चुना गया है। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने एसपी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दीपक जोशी को एडीजी की ओर से प्रदत्त प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर एसपी लोकेश्वर ने बताया कि पुलिस मुख्यालय देहरादून की ओर से सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों, कोराना एवं अन्य से संबंधित भ्रामक और झूठी खबरों को फैलने से रोकने, झूठी खबरों का खंडन करने के लिए प्रदेश स्तर पर डिजिटल वालंटियर व्हाटसएप ग्रुप बनाया गया है । जिसमें सभी जिलों के सम्मानित और सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से जुड़े लोगों को जोड़ा गया है। दीपक जोशी ने सोशल मीडिया के जरिये विभिन्न प्रकार के सोशल मीडिया प्लेटफार्मों से लोगों को कोरोना, साइबर क्राइम तथा अन्य प्रकार की झूठी खबरों के बारे में जागरूक किया गया।