{"_id":"680534557e9030348a0b61c9","slug":"deepa-won-the-science-exhibition-in-life-and-teaching-learning-material-champawat-news-c-229-1-shld1019-122932-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: विज्ञान प्रदर्शनी में जीवन और शिक्षण अधिगम सामग्री में दीपा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: विज्ञान प्रदर्शनी में जीवन और शिक्षण अधिगम सामग्री में दीपा ने मारी बाजी
Sun, 20 Apr 2025 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 20 Apr 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
पीएमश्री जीआईसी दिगालीचौड में आयोजित प्रदर्शनी में अपने मॉडल प्रस्तुत करते बाल वैज्ञानिक। स्रोत
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड के नेपाल सीमा से लगे पीएमश्री जीआईसी दिगालीचौड़ में विज्ञान प्रदर्शनी एवं शिक्षण अधिगम सामग्री कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बाल वैज्ञानिकों ने आकर्षक मॉडलों की प्रस्तुति देकर अपनी वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया।
प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. सुधाकर जोशी की अध्यक्षता और शिक्षक बृजेश सिंह ढेक के संचालन में प्रदर्शनी का शुभारंभ बिंडा तिवारी के प्रधान (प्रशासक) मोनू बिष्ट, एसएमसी अध्यक्ष कमला देवी और पीटीए अध्यक्ष रोशन ने किया। प्रदर्शनी में विद्यालय के कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, सौर ऊर्जा, जल संरक्षण, रोबोटिक्स, कृषि नवाचार तथा स्वास्थ्य और तकनीक से जुड़े मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञान प्रदर्शनी में जीवन सिंह कुंवर, शिवम व सूरज कुंवर, शिक्षण अधिगम सामग्री दीपा खोलिया, जीवन सिंह कुंवर व निधि रावत क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। अव्वल रहे सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान दीपा बोहरा, ज्योति राणा, गायत्री जोशी, अनीता कुंवर, नेहा मेहरा, कंचन आर्या, स्मृति नेगी, नवीन भट्ट आदि थे। संवाद