{"_id":"5bdb3f99bdec22694c343625","slug":"deep-mahotsav-begins","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिलकश झांकियों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिलकश झांकियों ने मोहा मन
उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खेतीखान के दीप महोत्सव के शुभारंभ पर करतब दिखाते छलिया नृतक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतीखान में पांच दिवसीय दीप महोत्सव के शुभारंभ पर छात्र-छात्राओं ने आकर्षक झांकियां निकालकर मन मोह लिया। बृहस्पतिवार को महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुकेशराज देउपा की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने महोत्सव का शुभारंभ किया।
विधायक ने कहा कि दीप महोत्सव के आयोजन से क्षेत्र में जुए सहित कई तरह की बुराई पर लगाम लगा है। झांकी दीप महोत्सव प्रांगण से शुरू होकर मुख्य बाजार, तल्ली बाजार से होते हुए मुख्य मंच तक वापस आई। झांकियों के आगे पिथौरागढ़ के छलिया नृतक करतब दिखाते हुए चल रहे थे।
जीआईसी खेतीखान, जीजीआईसी, विवेकानंद विद्या मंदिर, शिशु मंदिर, एजुकेशन प्लेनेट, ओम मॉर्डन स्कूल, प्राथमिक विद्यालय और नरसिंह डांडा की सांस्कृतिक टीम स्वच्छ भारत अभियान, गो संरक्षण, नमामि गंगे, जन औषधि केंद्र, पर्यावरण संरक्षण, सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए चल रही थी।
विज्ञापन
दिवाकर भट्ट और संदीप कलखुड़िया के संचालन में विशिष्ट अतिथि पाटी के पूर्व प्रमुख लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, तेज सिंह बिष्ट, भैरव ओली, सुशीला बोहरा, हिमेश कलखुड़िया, मोहन सिंह, नवीन बोहरा, कमल मेहरा, कमल ओली, सुरेश गहतोड़ी, प्रियंका गड़कोटी, बीडी भट्ट आदि मौजूद थे।
महोत्सव में आज:
सुबह 11 बजे से स्वर्गीय हरिदत्त ओली मेमोरियल जिला स्तरीय ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा।