फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Deep festival in Ketikhan champawat

...ओ हिमा जाग, कांछ तेरो जलेबी को डाब

Thu, 27 Oct 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)। 
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।  Updated Thu, 27 Oct 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
Deep festival in Ketikhan champawat
खेतीखान में दीप महोत्सव मनाया - फोटो : अमर उजाला

लोहाघाट (चंपावत)। खेतीखान के पांच दिनी दीप महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या हल्द्वानी के कलाकारों के नाम रही। इसके साथ ही स्थानीय कलाकारों ने भी मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। महोत्सव समिति अध्यक्ष पुष्कर सिंह पुजारी की अध्यक्षता में आयोजित सांस्कृतिक संध्या का विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल ने शुभारंभ किया।

विज्ञापन


इस दौरान जनजागृति कला केंद्र बिंदुखत्ता के दलनायक प्रहलाद माहरा ने कांछ तेरो जलेबी को डाब, अकेली कला खां छी जरा हालदे मेरा खाप ओ हिमा जाग की प्रस्तुति दी। कलाकार मंजू दानू, माया नेगी, दीपाली, कृष्णा, रोहित, राजू, कमल और हर्षित ने कै धुरी फुलल मासी का फूल, देवी भगवती दैंण है जाया और त्वेले कतू भलो रूप पायो छ आदि एक से बढ़कर एक गीतों की झड़ी लगा दी।
विज्ञापन


भवाली से आए स्वर्गीय गोपाल बाबू गोस्वामी के पुत्र अमित बाबू गोस्वामी ने कैले बजा मुरूली के बाद मेरी दुर्गा हरा गै आदि गीत प्रस्तुत किए। तारा पथनी ने मै शूट पैरोलो साड़ी और कमर में शराबी लोगों की बोतल आदि गीत गाए। स्थानीय कलाकारों में अंजलि, अनीता ने देश रंगीला, विवेकानंद विद्यामंदिर की छात्राओं ने रूमाली का गांठा, रियूड़ी लखनउ की नीमा छोरी रे और लाली हो लाली हौंसिया गाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतोष रसीला एंड पार्टी डीडीहाट ने कमला छोरी और सरस्वती कला केंद्र धरसों ने देव स्तुति के बाद पार गों का मोहना त्वे में आगो मेरा मना आदि गीत पर खूब वाहवाही लूटी। संचालन कमल माहरा और नीरज बोहरा ने किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष हिमेश कलाखुड़िया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक, सुशीला बोहरा, मुकेश कुमार, श्याम ढेक, विनोद ढेक, निखलेश आदि मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed