{"_id":"6596ddf244b6b9d65d063a2c","slug":"deep-crisis-in-ijra-village-due-to-damage-to-drinking-water-scheme-champawat-news-c-229-1-shld1009-4491-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पेयजल योजना क्षतिग्रस्त होने से इजड़ा गांव में गहरा गंभीर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पेयजल योजना क्षतिग्रस्त होने से इजड़ा गांव में गहरा गंभीर संकट
Thu, 04 Jan 2024 10:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 04 Jan 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
एक सप्ताह से ठप पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते बाराकोट ब्लाक के इजड़ा
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट की सलना इजड़ा पेयजल योजना क्षतिग्रस्त होने से इजड़ा गांव में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप है। पेयजल आपूर्ति बाधित होने से परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जल्द पेयजल समस्या का समाधान की मांग की है।
गोपाल सिंह माहरा के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि सलना इजड़ा में पिछले एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। लोगों को कड़ाके की ठंड में नौलों, धारों से पानी ढोकर प्यास बुझाने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार जल संस्थान से पेयजल समस्या का समाधान करने की मांग की जा चुकी है, लेकिन जल संस्थान इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने जल्द समस्या का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर ग्राम प्रधान कमल सिंह बोहरा, सूरज सिंह, नारायण सिंह, अमर सिंह, राजेंद्र सिंह मौजूद रहे। इधर, जल संस्थान के सहायक अभियंता परमानंद पुनेठा ने बताया कि गल्लागांव में पीएमजीएसवाई की ओर से की जा रही सड़क कटिंग में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसे जल्द ठीक करने के लिए विभाग के अधिकारियों को कहा गया है। संवाद