फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Decreased number, now only 67 people are institutionalized

राहत:घटी संख्या, अब महज 67 लोग हैं संस्थागत क्वारंटीन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Decreased number, now only 67 people are institutionalized
चंपावत जिला अस्पताल में इलाज के साथ सोशल डिस्टेंसिंग की सीख देते डॉक्टर। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/लोहाघाट। चंपावत जिले के 19 और लोगों को 14 दिन पूरे होने के बाद संस्थागत क्वारंटीन से होम क्वारंटीन शिफ्ट कर दिया गया है। इससे पूर्व डॉ. मनीष बिष्ट, डॉ. एलएम रखोलिया, डॉ. पीएस पांगती, बीएम डंगवाल ने इनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। इनको सोशल डिस्टेंसिंग सहित होम क्वारंटीन के सभी निदेर्शोें का पालन करने की हिदायत दी गई है। जिले में अब होम क्वारंटीन में भेजे गए लोगों की संख्या 3931 हो गई है। संस्थागत क्वारंटीन में अब सिर्फ 67 लोग हैं। इसके अलावा टनकपुर में एक व्यक्ति को आइसोलेशन में रखा गया है। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय का कहना है कि होम क्वारंटीन के कारगर अनुपालन के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर गठित टीमें निगरानी कर रही हैं। संवाद
विज्ञापन

जांच को दो और सैंपल भेजे
चंपावत। कोरोनो वायरस के चंपावत जिले से दो और सैंपल भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम के प्रभारी गौरव पांडेय ने बताया कि संदिग्धता की वजह से बुधवार को कोरोना जांच के दो सैंपल हल्द्वानी सुशीला तिवारी भेजे गए हैं। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि जिले से अब तक 24 सेंपल भेजे गए हैं। ये सभी निगेटिव आए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed