{"_id":"654e605024b40cede7096031","slug":"decorated-firecracker-shops-in-goralchaud-and-jawahar-park-champawat-news-c-229-1-shld1009-3289-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: गोरलचौड़ और जवाहर पार्क में सजीं पटाखों की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: गोरलचौड़ और जवाहर पार्क में सजीं पटाखों की दुकानें
Fri, 10 Nov 2023 10:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 10 Nov 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट के जवाहर पार्क में सजी पटाखों की दुकानें। संवाद
चंपावत/लोहाघाट। दीपावली पर्व के लिए नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में पटाखों की दुकानें सजनें लगी हैं। प्रशासन और दमकल विभाग ने पटाखों की दुकान लगाने वाले व्यापारियों को कड़ी शर्तों के बीच लाइसेंस जारी किए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। चंपावत जिला मुख्यालय में गोरलचौड़ मैदान में आतिशबाजी बाजार लगाया गया है। जहां दमकल की टीम को तैनात किया गया है।
लोहाघाट में एसडीएम रिंकू बिष्ट ने बताया कि प्रशासन, पुलिस, दमकल विभाग और व्यापारियों की बैठक में सर्वसम्मति से नगर के जवाहर पार्क में पटाखों की दुकान लगाने के लिए स्थान का चयन किया गया। अग्निशमन अधिकारी चंदन राम ने बताया कि पटाखों की दुकान लगाने के लिए चंपावत में 56, लोहाघाट में 32, खेतीखान में दो और बाराकोट में तीन लोगों को अनुमति दी गई है। पटाखा व्यापारियों को दुकान में पानी, बालू, अग्निशमन उपकरण रखने के साथ दुकानों के बीच दूरी बनाने, बच्चों को पटाखे की दुकान में न बैठाने आदि निर्देश दिए गए हैं। आग की घटना से निपटने के लिए एक फायर यूनिट चंपावत गोरलचौड़, एक यूनिट जवाहर पार्क लोहाघाट में तैनात की गई है। एक मोबाइल टीम खेतीखान, पाटी, देवीधुरा आदि का भ्रमण करती रहेगी।