{"_id":"5e515f8c8ebc3ef3ab7e1888","slug":"debris-in-swanla-traffic-remained-closed-for-three-and-a-half-hours-champawat-news-hld374685690","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वांला में आया मलबा, साढ़े तीन घंटे बंद रही आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वांला में आया मलबा, साढ़े तीन घंटे बंद रही आवाजाही
विज्ञापन
निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग में स्वांला के पास मलबे को हटाता जेसीबी।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग पर शनिवार को भी यातायात करना जोखिम भरा बना रहा। स्वांला के पास मलबे के साथ बड़े पत्थरों के गिरने से करीब साढ़े तीन घंटे तक वाहनों का संचालन बंद रहा। वहीं शुक्रवार को हुई भारी बारिश से लधिया नदी का जल स्तर बढ़ने से बेलखेत में डायवर्जन वाला हिस्सा टूट गया। इसके चलते शनिवार को कटिंग का काम रोकते हुए बेलखेत में मुख्य मार्ग से वाहनों का संचालन किया गया। शनिवार सुबह साढ़े सात बजे स्वांला के पास मलबा आने से यातायात साढ़े तीन घंटे बंद रहा। लगातार पत्थर गिरने से मलबे को हटाने में दिक्कतें भी आई। जेसीबी और पोकलैंड मशीनों के जरिये 11 बजे मार्ग को आवाजाही लायक बना दिया गया। एडीएम टीएस मर्तोलिया ने बताया कि स्वांला के पास बोल्डर गिरने के चलते एहतियातन यात्रा करने का अलर्ट जारी किया गया है।
ओलों की बारिश से सड़क पटी
चंपावत। शुक्रवार की रात जिले में जबर्दस्त ओलावृष्टि हुई। काफी ओले गिरने से रात में लोगों को आने जाने में दिक्कतें उठानी पड़ी। चंपावत मोटर स्टेशन से लेकर लोहाघाट तक कई स्थानों पर सड़क ओलों से पट गई। अलबत्ता ग्रामीण क्षेत्रों में ओलावृष्टि कम होने से फसलों को खास नुकसान नहीं हुआ।
फोटो 22 सीपीटी 10पी
कहां कितनी हुई बरसात:
चंपावत:50 एमएम
लोहाघाट:27 एमएम
पाटी:26 एमएम
बनबसा:16 एमएम
विज्ञापन
ओलों की बारिश से सड़क पटी
चंपावत। शुक्रवार की रात जिले में जबर्दस्त ओलावृष्टि हुई। काफी ओले गिरने से रात में लोगों को आने जाने में दिक्कतें उठानी पड़ी। चंपावत मोटर स्टेशन से लेकर लोहाघाट तक कई स्थानों पर सड़क ओलों से पट गई। अलबत्ता ग्रामीण क्षेत्रों में ओलावृष्टि कम होने से फसलों को खास नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
फोटो 22 सीपीटी 10पी
कहां कितनी हुई बरसात:
चंपावत:50 एमएम
लोहाघाट:27 एमएम
पाटी:26 एमएम
बनबसा:16 एमएम