{"_id":"66b8f10f748e0e12ec0a23a8","slug":"debris-came-near-bharatoli-on-nh-wheels-of-vehicles-stopped-champawat-news-c-229-1-shld1026-111467-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: एनएच पर भारतोली के पास आया मलबा, वाहनों के पहिये थमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: एनएच पर भारतोली के पास आया मलबा, वाहनों के पहिये थमे
Sun, 11 Aug 2024 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 11 Aug 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट- पिथौरागढ़ एनएच में आए मलबे को हटाती जेसीबी। स्रोत: जागरूक यात्री
लोहाघाट (चंपावत)। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी से मलबा गिरने से भारतोली के पास एनएच बंद हो गया। इससे सैकड़ों वाहन फंस गए और यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंचे एनएच कर्मियों ने मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया।
रविवार को करीब तीन बजे एनएच पर पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आ गए जिससे वाहनों के पहिए थम गए और दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। लोगों की सूचना पर कार्यदायी संस्था एनएच ने मलबा हटाने के लिए मौके पर मशीनें भेजीं।
देर शाम मलबा हटने के बाद यातायात सुचारू हो सका। एनएच विभाग के ईई आशुतोष ने बताया कि मशीनों से मलबा हटाकर एनएच पर यातायात सुचारू करा दिया है। वहां बाराकोट पुलिस चौकी के नरेश कुमार, शंकर भट्ट, गौरव दुर्गापाल, गगन बहादुर आदि रहे।