{"_id":"68b1f012bf32cd9991023ebd","slug":"debris-again-fell-in-batanagad-at-night-traffic-disrupted-champawat-news-c-229-1-shld1007-128588-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बाटनागाड़ में रात में फिर आया मलबा, यातायात बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बाटनागाड़ में रात में फिर आया मलबा, यातायात बाधित
Fri, 29 Aug 2025 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर के बाटनागाड़ में मार्ग पर आया मलबा। संवाद
टनकपुर(चंपावत)। बाटनागाड़ में एक बार फिर से भारी मलबा आने से पूर्णागिरि मार्ग बंद हो गया। बृहस्पतिवार देर शाम आए मलबे से शुक्रवार दो बजे तक यातायात बंद रहा। लोनिवि की एक जेसीबी और पोकलेन सुबह 6 बजे से मलबा हटाने में लगी रहीं। इस बीच सुबह से दोपहर तक लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोनिवि एई लक्ष्मण सामंत ने बताया कि बारिश में पूर्णागिरि मार्ग को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक खोला जाता है। रात में बाटनागाड़ के उफान में आने से भारी मलबा सड़क पर आ गया। सुबह मार्ग खोलने का कार्य शुरु हुआ। दोपहर दो बजे मार्ग खुल पाया। इस बीच बूम और ठूलीगाड़ में लोगों को घंटों में इंतजार करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन