{"_id":"6058dd198ebc3e769f093d03","slug":"death-of-woman-in-champawat-champawat-news-hld419184499","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलजाख में महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलजाख में महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत
विज्ञापन
गौरा देवी। (फाइल फोटो)
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले के कलजाख खर्क में गाय चराने जंगल गई एक महिला की तेंदुए से बचने के प्रयास में खाई में गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार रविवार शाम कलजाख खर्क निवासी गौरा देवी (60) पत्नी सोबी दत्त जोशी पड़ोस के जंगल में गाय चरा रही थी। इस दौरान तेंदुए ने उनकी बछिया पर हमला कर दिया।
दहशत में आई गौरा देवी ने तेंदुए से बचने का प्रयास किया। इसी बीच उनका पैर फिसला और वह गहरी खाई में गिर गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गौरा देवी के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। उन्होंने जिला प्रशासन से और वन विभाग से शीघ्र तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।