फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Death of Sandya in Champawat

सेप्टीसीमिया से हुई थी प्रसूता संध्या की मौत, अस्पताल को क्लीन चिट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Death of Sandya in Champawat
प्रसूता संध्या। (फाइल फोटो) - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। बाजरीकोट की प्रसूता संध्या की मौत जिला अस्पताल की लापरवाही से नहीं बल्कि सेप्टीसीमिया की वजह से हुई है। जांच रिपोर्ट में जिला अस्पताल को क्लीन चिट दी गई है। मृतका के परिजनों ने जिला अस्पताल पर इलाज में लापरवाही कर दस हजार रुपये वसूलने का आरोप लगाया था लेकिन जांच में ये दोनों आरोप पुष्ट नहीं हो सके।
विज्ञापन

बाजरीकोट की संध्या (24) पत्नी दीपक कुमार का 19 जुलाई को चंपावत के जिला अस्पताल में ऑपरेशन से प्रसव हुआ था। 29 जुलाई को भोजीपुरा बरेली के एक निजी अस्पताल में संध्या की मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने मौत के लिए जिला अस्पताल की लापरवाही और दस हजार रुपये वसूलने के आरोप लगाते हुए शिकायत की थी।
विज्ञापन

शिकायत पर जिला स्तर से तीन सदस्यीय समिति बनी थी। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि मृतक संध्या के परिजनों समेत जिला अस्पताल में इलाज, ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर आदि कर्मियों के बयान लिए गए। इलाज करने वाले अस्पतालों की पत्रावलियों को भी जांच का हिस्सा बनाया गया। जांच रिपोर्ट में जिला अस्पताल को क्लीन चिट देकर रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्त का संक्रमण है सेप्टीसीमिया
चंपावत। सेप्टीसीमिया रक्त का संक्रमण है जो जीवन के लिए घातक स्वास्थ्य जटिलता है। इस वजह से शरीर के कई अंग तंत्रों पर बुरा असर पड़ता है। संक्रमण गंभीर होने पर रक्तदाब तीव्रता से गिर सकता है। ऑर्गन फेलियर से मौत हो जाती है।

जांच रिपोर्ट में सेप्टीसीमिया से प्रसूता संध्या की मौत की आशंका जताई गई है। रिपोर्ट में जिला अस्पताल की किसी भी गलती से इनकार किया गया है। रुपये वसूलने के आरोपों की पुष्टि के लिए साक्ष्य उपलब्ध नहीं है।
नरेंद्र सिंह भंडारी, डीएम, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed