फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Death of husband and wife and innocent granddaughter buried under tree fallen from wa

हवा से गिरे पेड़ के नीचे दबकर पति-पत्नी और मासूम पोती की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Death of husband and wife and innocent granddaughter buried under tree fallen from wa
टनकपुर (चंपावत)। तेज हवा में पाखड़ का पेड़ उखड़कर गिरने से उसके नीचे छांव में सो रहे पति-पत्नी और उनकी चार माह की मासूम पोती की दबकर मौत हो गई। वहां बैठे अन्य लोगों ने भागकर जान बचाई। हादसा रेलवे क्षेत्र में हुआ है। सूचना पर अग्निशमन, पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि मृतक दंपती यहां कबाड़ बिनकर गुजर-बसर करते थे।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर के वक्त तेज हवा चल रही थी। इसी दौरान श्रम विभाग के कार्यालय के सामने रेलवे क्षेत्र में हवा से पाखड़ का भारी-भरकम पेड़ एकाएक धराशायी हो गया। पेड़ के नीचे छांव में कबाड़ बीनने वाले कुछ लोग बैठे थे और कुछ सो रहे थे। पेड़ गिरने का आभास होते ही बैठे लोगों ने तो भागकर जान बचा ली, लेकिन सो रहे लोग पेड़ के नीचे दब गए। हादसे में शाहजहांपुर के निगोई थानाक्षेत्र के मिलकिया गांव निवासी अमर सिंह (45) पुत्र प्यारे और उसकी पत्नी सुनीता (42) की घटना स्थल में ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल उनकी तीन माह की पोती आशा पुत्री नरेश ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने पेड़ के नीचे दबे शवों को बाहर निकाला। बाद में सीओ अविनाश वर्मा, थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान, मनिहारगोठ चौकी प्रभारी तेज कुमार और राजस्व निरीक्षक अमर सिंह मंगला ने मौके में पहुंच कर घटना के बारे में जानकारी ली।

घटना स्थल में शवों के पास बिलखती मृतका दंपत्ति के परिवार की महिला।

घटना स्थल में शवों के पास बिलखती मृतका दंपत्ति के परिवार की महिला।- फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed