{"_id":"6293b1e8f000be405a5abd99","slug":"death-in-tanakpur-accident-tanakpur-news-hld46417028","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णागिरि मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णागिरि मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
गैंडाख्याली में सीएम पुष्कर सिंह धामी से मदद मांगते दान सिंह की पत्नी हीरा देवी और परिजन। संवाद न
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मार्ग (ककरालीगेट-ठुलीगाड़ सड़क) पर शनिवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। खटीमा के पास पहुंचने तक उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। मृतक के परिजनों ने रविवार को चुनाव प्रचार के लिए पास के गांव गैंडाख्याली पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर मुआवजा मांगा।
ग्राम ऊचौलीगोठ निवासी दान सिंह (40) पुत्र कुंदन सिंह शनिवार रात अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान पूर्णागिरि मार्ग पर पार्किंग स्थल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉ. दानिश ने बताया कि प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल दान सिंह को हायर सेंटर रेफर किया गया लेकिन खटीमा के पास उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी हीरा देवी, मां नारायणी देवी और तीन बच्चे शोकाकुल हैं। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। इसलिए उनके परिजनों ने रविवार को गैंडाखाली में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मुआवजा मांगा। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि दान सिंह के परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पहली अप्रैल को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई थी शिक्षिका की मौत
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मेले में तेज रफ्तार और बेतरतीब वाहनों के चलने से दुर्घटनाएं बढ़ रहीं हैं। पूर्णागिरि मार्ग पर शनिवार की घटना से पूर्व एक अप्रैल को भी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सेवानिवृत्त शिक्षिका की भी मौत हो गई थी लेकिन उस वाहन का भी पता नहीं चल सका।