फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Dead body of youth found in Narsinghanda region

खेतीखान के नरसिंहडांडा में युवक का शव मिलने से सनसनी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in Narsinghanda region
चंपावत। जिले के खेतीखान क्षेत्र के नरसिंहडांडा में मजदूरी करने वाले एक युवक का शव घर से एक किलोमीटर दूर रास्ते पर पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। आशंका जताई जा रही है कि शुक्रवार की शाम ओलावृष्टि के बाद अत्यधिक ठंड के चलते युवक की मौत हुई हो। फिलहाल मामले में परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस को नरसिंहडांडा क्षेत्र में शव मिलने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों से पूछताछ में शव की शिनाख्त दीपक कुमार (37) पुत्र लक्ष्मी प्रसाद निवासी धनियाबाढ़ा के रूप में हुई। बताया जाता है कि दीपक कुमार खेतीखान की तरफ से मजदूरी करके शुक्रवार शाम नरसिंहडांडा लौट रहा था, लेकिन रात में वह घर नहीं पहुंचा। शनिवार की सुबह घर से एक किलोमीटर दूर रास्ते पर उसका शव पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया लग रहा है कि घर लौटते समय हुई ओलावृष्टि के दौरान पैर फिसलने से वह गिर गया होगा। बाद में ठंड में पड़े रहने से उसकी मौत हो गई। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही हो पाएगी। समाचार लिखे जाने तक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed