{"_id":"6602ec6c1e5bb0f06d0aee5e","slug":"dead-body-of-laborer-found-hanging-under-suspicious-circumstances-tanakpur-news-c-243-1-shld1007-102585-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला मजदूर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला मजदूर का शव
Tue, 26 Mar 2024 09:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 26 Mar 2024 09:10 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदा खनन क्षेत्र में होली के दिन सोमवार को पत्नी के साथ रंग लगाने के विवाद के बाद एक खनन श्रमिक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर से कुछ दूरी पर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही परिजनों में होली की खुशी मातम में बदल गईं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
एसएसआई बीएस बिष्ट ने बताया कि होली के दिन सोमवार शाम करीब पांच बजे सूचना मिली कि शारदा खनन क्षेत्र में नदी के किनारे यूपी के लखीमपुर खीरी के ग्राम मितौली निवासी खनन श्रमिक अनिल (35) पुत्र राकेश का शव पेड़ से लटका हुआ है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सूचना लखीमपुर में परिजनों को दी गई। मंगलवार को अस्पताल में मृतक की मां राजेश्वरी ने बताया कि उसके तीन बेटों में अनिल सबसे बड़ा था। उसकी पहली पत्नी की कुछ वर्ष पहले मौत हो गई थी। उसने वर्ष 2023 में गोलागाेकर्ण के घुंसी निवासी रामा से दूसरी शादी की थी।
वह तीन-चार साल से शारदा खनन में मजदूरी करने आ रहा था। इस बार दिसंबर से वह दूसरी पत्नी रामा और पहली पत्नी की छोटी बेटी किरीति (3) के साथ आकर मजदूरी कर रहा था। मृतक की पत्नी रामा ने बताया कि उसका पति के साथ दोपहर रंग लगाने को लेकर विवाद हो गया था। पति शराब पीकर आया था और फिर नाराज होकर घर से निकल गया। वह कुछ देर बाद पीछे-पीछे गई जहां अनिल का शव फंदे पर लटका मिला। एसएसआई ने बताया कि उसकी पत्नी को किसी ने रंग लगाया था जिसको लेकर ही पत्नी के साथ विवाद होने की बात सामने आ रही है। मामले की जांच जारी है।