{"_id":"5c27a53fbdec22569a51b7f0","slug":"david-cricketer-moves-to-sandeep-chitrakoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग क्रिकेटर संदीप चित्रकूट रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग क्रिकेटर संदीप चित्रकूट रवाना
Sat, 29 Dec 2018 10:18 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , टनकपुर (चंपावत)।
ब्यूरो/ अमर उजाला , टनकपुर (चंपावत)।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Sat, 29 Dec 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
बनबसा भजनपुर से दिव्यांग खिलाड़ी संदीप को चित्रकूट रवाना करते लोग।
- फोटो : चंपावत
राज्य की दिव्यांग क्रिकेट टीम में चयनित भजनपुर निवासी संदीप रस्तोगी एक जनवरी से यूपी के चित्रकूट में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम से खेलेगा। शनिवार को खेलप्रेमियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसे चित्रकूट के लिए रवाना किया।
बनबसा के भजनपुर निवासी राजकीय महाविद्यालय के बीए प्रथम सेमेस्टर के छात्र संदीप का राज्य दिव्यांग क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। उसे पहली जनवरी से चित्रकूट में होने वाली राष्ट्रीय सुपर लीग टूर्नामेंट में राज्य का प्रतिनिधित्व करना है। उत्तराखंड फिजिकली चैलेंज क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव एवं कोच प्रेम कुमार ने बताया कि चित्रकूट में होने वाली प्रतियोगिता में उत्तराखंड, यूपी, दिल्ली और हरियाणा की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
प्रतियोगिताएं 1 से 3 जनवरी तक होंगी। उत्तराखंड फिजिकली चैलेंज क्रिकेट एसोसिएशन सदस्य नवीन सिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य की टीम चित्रकूट में खेलेगी। शनिवार को बनबसा से उक्त खिलाड़ी को युवा कांग्रेसी शिवम गोयल, राजेंद्र नाथ उर्फ राजू नाथ, देवेंद्र चंद, त्रिलोक पुनेरा, हिमांशु जोशी, हरीश कुमार, राजकुमार कश्यप, राजेश सुतेरी, निखिल, अजय बिष्ट के अलावा उसके पिता प्रेम रस्तोगी ने चित्रकूट के लिए रवाना किया।