फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Dashhara Mahotsava in Regadu

बाराकोट के रेगडू में दशहरा महोत्सव की तैयारियां शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Dashhara Mahotsava in Regadu
चंपावत। जिले के बाराकोट विकासखंड के रेगडू में तीन से पांच अक्तूबर तक दशहरा महोत्सव होगा। महोत्सव समिति के शिष्टमंडल ने सोमवार को डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी और एसपी देवेंद्र पींचा से आयोजन में सहयोग मांगा। इस शिष्टमंडल ने अधिकारियों को बताया कि महोत्सव में आगर, चाक, नैन, असरुवाड़, राई, खकोड़ा, चौड़ासाह, गुरना, मल्ली गुरना, दयारतोली, छंदा, जमाड़, बांस बेट्टा, छीणा आदि क्षेत्रों के ग्रामीण आते हैं। वहां खेलकूद, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन

शिष्टमंडल ने दोनों अधिकारियों से शांति व्यवस्था के लिए पुलिस की तैनाती, सांस्कृतिक दलों को भेजने, सड़क, पेयजल लाइन सुधारने, पर्यटन विभाग से आर्थिक मदद दिलाने, स्वास्थ्य एवं बहुउद्देश्यीय शिविर लगाने की मांग की। यह दल बाराकोट की ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल और महोत्सव समिति अध्यक्ष दरबान सिंह मेहता के नेतृत्व में आया था। इनमें उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह मेहता, सचिव कृष्ण मोहन, महासचिव निर्मल सिंह मेहता, सह सचिव अशोक मेहता, संयोजक वीरेंद्र मेहता, संरक्षक कल्याण सिंह मेहता, माधो सिंह मेहता, जगत सिंह मेहता, मोहन सिंह मेहता, गंगा सिंह मेहता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed