फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Damage of Crop in Tanakpur And Banbasa

बरसात से फसल को नुकसान की आशंका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Damage of Crop in Tanakpur And Banbasa
खटीमा के नौसर में बारिश से पानी से गिरी धान की फसल। संवाद - फोटो : KHATIMA
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र में तीन दिनों से हो रही वर्षा से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई जगह जलभराव की स्थिति है। ग्रामीण संपर्क मार्गों पर कीचड़ होने से आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम भी ठंडा हो गया है। वर्षा से कामकाजी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। किसान इस वर्षा को फसल के लिए नुकसानदायक बता रहे हैं।
विज्ञापन

राज्य बागवानी पुरस्कार से सम्मानित जिला पंचायत सदस्य पुष्कर कापड़ी का कहना है कि इस बारिश से धान के फूल झड़ने का खतरा पैदा हो गया है। सेवानिवृत्त कैप्टन वीरेंद्र रजवार ने कहा कि पहले ही इस बार धान की फसल अज्ञात बीमारी से खराब हुई है। अब बेमौसम वर्षा ने चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

पूर्व कृषि उत्पादक मंडी समिति उपाध्यक्ष जसवंत बसेड़ा ने सरकार से धान में लगी अज्ञात बीमारी को दैवी आपदा मान किसानों के नुकसान की भरपाई करने की मांग की। आमबाग टनकपुर के किसान सुभाष चंद का कहना है कि धान की फसल का उत्पादन भी काफी कम होने की आशंका है। बनबसा स्थित यूपी सिंचाई विभाग के शारदा हेडवर्क्स प्रभारी बैराज अटैंडेंट जेई संजय सिंह ने बताया कि पिछले 48 घंटों में क्षेत्र में 83 मिमी वर्षा हुई है। शारदा नदी का जलस्तर शनिवार सुबह आठ बजे 50,471 क्यूसेक हो गया जबकि शुक्रवार को नदी का जलस्तर 35,869 क्यूसेक था। बनबसा में शनिवार को अधिकतम तापमान 26 एवं न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed