फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Daina hoya gaura maiya phir ritu khelna una...

Champawat News: दैना होया गौरा मैया फिर रितू खेलना उना...

Mon, 28 Aug 2023 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 28 Aug 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Daina hoya gaura maiya phir ritu khelna una...
चंपावत में गौरा महेश को विदाई देती महिलाएं।संवाद
चंपावत। जिले में सातूं-आठूं पर्व का समापन हो गया है। इस दौरान महिलाओं की ओर से गौरा महेश को विदाई दी गई। मंदिरों और घरों में विधिविधान के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। चंपावत जिले के चौड़ासेठी ग्राम पंचायत, मल्ली हाट, छतार सहित विभिन्न स्थानों में पांच दिन तक चले सातूं-आठूं पर्व का समापन हो गया है।
विज्ञापन

सोमवार को चौड़ासेठी में ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी के नेतृत्व में गीता देवी के आवास पर गौरा महेश को विदाई दी गई। इससे पहले महिलाओं ने गौरा महेश की पूजा अर्चना की। महिलाओं की ओर से झोड़ा चांचरी सहित अन्य मंगल गीतों गायन किया गया। दैना होया गौरा मैया फिर रितू खेलना उना, सबकी करे पूरी मनकामना जै गोैरा मैया आदि गीतों का गायन किया गया। इस मौके पर भावना सेठी, अनीता, गीता देवी, तारा देवी, गोैरी देवी, निर्मला देवी, कलावती देवी, सुनीता देवी प्रतिमा देवी, हीरा देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन


....................
कृष्ण ले दियो दर्शन दिखायो विराट रूप...

गुमदेश सहित लोहाघाट क्षेत्र में गौरा गायन की धूम
लोहाघाट (चंपावत)। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गौरा महोत्सव की धूम मची है। गुमदेश क्षेत्र के चमदेवल, जिंडी, लुपड़ा, नरसों, सुनकुरी, निडिल, सुंई, नौमाना, भरछाना, खेतीखान, कोलीढेक आदि गांवों में महिलाओं ने गौरा गायन किया। जिंडी गांव में सोमवार की सुबह पंडित मदन कलौनी ने पूजा अर्चना कराई। दोपहर बाद गांव के गौरा महोत्सव स्थल पर महिलाओं और पुरुषों ने गौरा, धूमारी, चाली का गायन और नृत्य किया। गौरा गायन में महाभारत कालीन गाथा और कृष्ण भगवान ने अर्जुन को विराट स्वरूप का दर्शन देने संबंधी गीतों का गायन किया। इसमें कृष्ण ले दियो दर्शन दिखायो विराट रुप धर्म करनै करनै है गै छ हानि जन छौडि धर्म कि बानि आदि गीतों का गायन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोलीढेक में महिलाओं ने गौरा देवी की प्रतिमा के चारों ओर मांगलिक गीत, झोड़े, चांचरी का गायन किया। मानेश्वर के भरछाना के राधा कृष्ण मंदिर में पंडित रेवाधर कलोनी ने पूजा अर्चना कराई। बाद में गौरा गीतों का गायन किया। कार्यक्रम में प्रताप चंद, तारा चंद, भगत राम, बृज मोहन, गोपाल राम,प्रेम चंद, पुष्पा देवी, हेमा देवी, रीता देवी, ललित चंद, खुशाल चंद, लक्ष्मण चंद, उमेश जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed