फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   D EL Ed From NIOS

शिक्षक भर्ती में एनआईओएस को शामिल करने से डायट डीएलएड संघ नाराज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
D EL Ed From NIOS
टनकपुर (चंपावत)। प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए जारी शिक्षा विभाग के कलेंडर पर डायट डीएलएड संघ ने कड़ा रोष जताया है। उन्होंने भर्ती के लिए एनआईओएस प्रमाणपत्र धारकों को पात्र बनाने का कड़ा विरोध किया है।
विज्ञापन

शनिवार को ऑनलाइन हुई संगठन की बैठक में कहा गया कि शिक्षा विभाग से जारी कलेंडर में जरूरत से बहुत अधिक समय लिया गया है। मांग के बावजूद भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू नहीं की गई और अब विभाग भर्ती प्रक्रिया पूरी करने में जरूरी से ज्यादा वक्त ले रहा है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पवन मुस्यूनी ने कहा कि डायट डीएलएड के बेरोजगारों को नौकरी का अवसर देने के लिए सरकार ने प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती शुरू की है, लेकिन बीएड महासंघ और एनआईओएस ने विभाग को भ्रमित कर भर्ती रोकने का प्रयास किया है। प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र नैनवाल ने कहा कि एक तरफ बीएड महासंघ ने डीएलएड की वरीयता को चुनौती दी है, वहीं अब अप्रशिक्षित प्राइवेट स्कूलों में कार्यरत अध्यापकों के लिए कराए गए 18 माह के लिए डिप्लोमाधारकों को भी इस भर्ती में शामिल किया जा रहा है। ऐसा हुआ तो उन 550 प्रशिक्षितों के साथ अन्याय होगा जो 70 हजार अभ्यर्थियों में से चयनित हुए हैं। वहीं डायट के अस्तित्व पर भी प्रश्नचिह्न लगेगा। उन्होंने कहा कि अपने साथ किए जा रहे अन्याय के खिलाफ पूरे प्रदेश के डायट डीएलएड प्रशिक्षित प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों और अभिभावकों को साथ लेकर आंदोलन करेंगे। इस वर्चुअल बैठक में जिले से कनिष्क राज ठाकुर, पंकज सिंह, मनोज कलौनी, नितिन कलौनी, प्रज्ञा पांडे, अर्पित शर्मा, विजय टम्टा, नीलकमल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed