फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Currency of over Rs one crore in minutes

मिनटों में खत्म हो गई एक करोड़ रुपए की करेंसी

Wed, 16 Nov 2016 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 16 Nov 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
Currency of over Rs one crore in minutes
मिनटों में खत्म हो गई एक करोड़ रुपए की करेंसी - फोटो : अमर उजाला
जिला मुख्यालय में नई करेंसी का अभाव बरकरार है।
विज्ञापन


बुधवार को एसबीआई की मुख्य शाखा में आई एक करोड़ रुपये की करेंसी मिनटों में ही खत्म हो गई। दूसरी ओर बैंकों और एटीएम में पैंसे निकालने के लिए लोगों को काफी जूझना पड़ा। अधिकांश एटीएम के शटर जहां बुधवार को भी गिरे रहे। वहीं जो एटीएम खुले भी थे उनमें कैश नहीं होने से लोगों को दुश्वारियां पेश आई।

एसबीआई में पुराने नोट जमा कराने और बदलवाने के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गया था। मुख्य डाकघर में भी पुराने नोट जमा कराने को लेकर लोगों की काफी भीड़ उमड़ी। जिला सहकारी बैंक सहित अन्य सहकारी बैंकों ने जहां पुराने नोट जमा कराना बंद कर दिया वहीं बैंकों और डाकघरों की ओर से एक हजार से लेकर दो हजार रुपये का ही भुगतान किया गया। अधिकांश बैंकों में उपभोक्ताओं को पांच और दस के सिक्के थमाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


पांच सौ और हजार रुपए के नोट प्रचलन से बाहर होने के बाद एक सप्ताह बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। बैंकों में कैश न होने से लोगों को काफी फजीहत झेलनी पड़ रही है। बैंकों से रुपए निकालने, नोट बदलने, जमा करने लोगों की बैंकों में सुबह से ही भीड़ उमड़नी शुरू  हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को नगर क्षेत्र के अधिकांश बैंकों में कैश न होने के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जबकि पैसा जमा करने वाले लोगों की भीड़ लगी रही। एसबीआई में केवल बैंक के ग्राहकों को तीन हजार रुपए दिए जा रहे थे, जबकि नोट बदली नहीं किए गए। बुधवार को भी नगर क्षेत्र के सभी एटीएम बंद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed