फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cultural programme in Chami-chaumel

चामी-चौमेल का आषाढ़ी महोत्सव:

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Cultural programme in Chami-chaumel
चामी चौमेल के आषाढ़ी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : LOHAGHAT
बाराकोट के चामी-चौमेल में आषाढ़ी महोत्सव की धूम मची हुई है। कुमाऊं सुर सागर कला समिति नरसिंह डांडा और जै नंदा लोक कलाकेंद्र अल्मोड़ा के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को महोत्सव समिति अध्यक्ष अशोक महर की अध्यक्षता में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नरसिंह डांडा से टीम लीडर जीवन बेडियाल के नेतृत्व में आए कलाकारों ने ईश वंदना के साथ कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इस दौरान कलाकारों ने लाल चुन्नी कुर्ती यो तेरी काली, त्यो देखी सिटी ताली बजूंछी पूरी थल की बजार, हाय काकड़ी झिले मां नूण पिसो सिले मां, मोहना तू बसी रये म्यार दिले मां, मोहना मोहना मोटनी रटी गौ, छोरा मोहना त्वे पर मेरो दिल अटकी गौ गीत की शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। टीम में कलाकार हरीश लाल, जगदीश, ललित, तुलसी, पंकज, हिमांशु, दीपक, अभिषेक, सुभाष, कमला, गीता, नीमा, रेनू शामिल थे।
विज्ञापन

इधर जै नंदा लोक कलाकेंद्र अल्मोड़ा से दल नायक माया विमला बोरा के नेतृत्व में आए कलाकारों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, नेपाली गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। दल में शामिल कलाकार शीला पंत, राजेंद्र, जगमोहन, नरेंद्र, मुकुल, संतो, चंदन, राहुल महेंद्र, हरीश, उमेश, भावना, साक्षी, किरन की ओर से ओ नंदा सुनंदा तू दैंण है जाये, माता गौरी नंदा तू दैंण है जाये, तीले धारो बोला साबास मेर मोतिया बल्द, ओ हिमू ते गाड़ी चलूंछे धारचूला लेन में, ओ भिना कसिके जानू द्वारहाटा, हिट हिट कौतिक जानू द्वारहाट आदि गीतों की प्रस्तुति दर्शकों ने खूब सराही। आयोजन समिति के सचिव विजय महर, रमेश सिंह, त्रिलेाक सिंह, नवीन पाठक, संजय पाठक, हरीश पाठक, अर्जुन, कुंदन महरा, राहुल तिवारी, लक्ष्मण सिंह, राकेश सिंह, सुभाष आदि व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलों में अव्वल रहे नेहा, चंद्रकला, मनीष और ज्योति
लोहाघाट (चंपावत)। चामी चौमेल में चल रहे आषाढ़ी महोत्सव में खेलकूद प्रतियोगिताओं में नेहा, चंद्रकला, मनीष और ज्योति ने बाजी मारी। जीआईसी के प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र आर्या ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।

महोत्सव समिति के अध्यक्ष अशोक महर के दिशा-निर्देशन में हुए हिंदी सुलेख में नेहा जोशी, विवेक सिंह, अमित सिंह-संदीप सिंह, अंग्रेजी सुलेख में नेहा जोशी, विवेक सिंह-ज्योति महर, चंद्रकला बिष्ट-दिया महर, सामान्य ज्ञान में चंद्रकला बिष्ट-बबीता सामंत, चंचल सिंह-नेहा जोशी, ज्योति महर, चित्रकला में मनीष सामंत-चंचल सिंह, विवेक सिंह, अमित सिंह-रोहित सिंह, निबंध में ज्योति महर, नेहा जोशी, बबीता सामंत-आरोही पांडेय ने क्रमश: पहले तीन स्थान हासिल किए। कैरम एकल में महेंद्र सिंह विजेता, त्रिलोक सिंह उप विजेता रहे। निर्णायक के रूप में राजेश जोशी, अर्जुन छतोला, जितेंद्र राय, प्रकाश गड़कोटी, पूरन सिंह आदि ने सहयोग किया।

चामी चौमेल के आषाढ़ी महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।

चामी चौमेल के आषाढ़ी महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।- फोटो : LOHAGHAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed