फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cultural programme

नगरूघाट मेले में नेपाल से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Cultural programme
नगरूघाट में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : LOHAGHAT
भारत-नेपाल सीमा का विभाजन करने वाली महाकाली नदी के तट पर स्थित नगरूघाट का मेला पर्व स्नान के साथ संपन्न हो गया। मेले में सीमावर्ती क्षेत्र भारत व नेपाल दोनों देशों के बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे।
विज्ञापन

रात भर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए और महिला-पुरुषों की ओर से झोड़ों का गायन कर भगवान नागार्जुन की आराधना की गई। कार्तिक पूर्णिमा मंगलवार को सूर्योदय से पहले त़ड़के श्रद्धालुओं ने पर्व स्नान कर भगवान नागार्जुन के दर्शन किए।
विज्ञापन

सोमवार देर रात सल्टा, बगोटी, जमरसों से देव रथ पहुंचे। वहीं सुनकुरी, लेटी, पासम, मजपीपल गांवों से आए देवरथ और जत्थे टार्चों, लालटेनों की रोशनी में मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने बारी-बारी से मंदिर की परिक्रमा की। बगोटी के देव डांगर जयदत्त पांडेय, सल्टा के गंगा दत्त पांडेय, जगदीश पांडेय, जमरसों के तेज सिंह में नागार्जुन देवता अवतरित हुए जिन्हें श्रद्धालु कंधों पर बैठाकर मंदिर में लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि महेंद्र ढेक, विशिष्ट अतिथि भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक रहे। मेले में भारत और नेपाल से बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने भगवान नागार्जुन देवता का आशीर्वाद प्राप्त कर पर्व स्नान किया। पुरुषों, महिलाओं की ओर से रात भर झोड़ों का गायन किया गया। मंगलवार को महाकाली नदी के तट पर मेला लगाया गया।

मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष जगदीश कलौनी और डॉ. सतीश पांडेय के नेतृत्व में पिथौरागढ़ से आई प्रकाश रावत एंड पार्टी के कलाकारों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेले में शांति, सुरक्षा के लिए पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त किया गया था। आयोजन समिति सचिव भुवन भट्ट, विक्रम सामंत, कमल बोहरा, रमेश चंद, बद्री सिंह सौन, चंद्रकांत तिवारी, राजपाल सामंत, महेश राम, खष्टीबल्लभ पांडेय आदि ने सभी का स्वागत किया।

नगरूघाट मेले में नागार्जुन देवता को मंदिर की परिक्रमा कराते श्रद्धालु।

नगरूघाट मेले में नागार्जुन देवता को मंदिर की परिक्रमा कराते श्रद्धालु।- फोटो : LOHAGHAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed