{"_id":"5dc998908ebc3e5b3e14e491","slug":"cultural-programme-champawat-news-hld3636467180","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरही से लौनधूरा तक शिव की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरही से लौनधूरा तक शिव की शोभायात्रा
विज्ञापन
शिव यात्रा में मौजूद श्रद्धालु।
- फोटो : CHAMPAWAT
पाटी विकासखंड के खरही एवं लधौन धूरा मंदिर में लगने वाला दो दिनी मेला सोमवार को शुरू हो गया है। मेले के उद्घाटन पर खरही के बैजगांव मल्ली खरही शिव मंदिर तक और वहां से होकर अर्द्धरात्रि में लधौन धूरा तक भगवान शिव की शोभायात्रा निकाली गई।
मध्यरात्रि में चलकर शोभायात्रा अगली सुबह लधौनधूरा मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। इसके साथ ही बैकुंठ चतुर्दशी के पर्व पर लगने वाले मेले का आगाज हुआ।
खरही गांव से निकली शोभायात्रा सोमवार को सुबह लधौनधूरा मंदिर पहुंची। शोभायात्रा 15 किमी की खड़ी चढ़ाई और घने जंगलों से होकर गुजरी। शोभा यात्रा ने मार्ग में द्यारडॉली और मजरका में विश्राम किया। बिरगुल गांव के महराना छड़ीदार और खरही गांव के दलित दीवान राम हाथों में डंडे लेकर शोभायात्रा की सुरक्षा में चल रहे थे। यात्रा मार्ग पर गोली और बिरगुल के युवाओं ने भंडारे की व्यवस्था की थी।
विज्ञापन
खरही मेला कमेटी अध्यक्ष सूरज बोहरा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और लधौनधूरा मेला कमेटी अध्यक्ष कैलाश सिंह महराना, दीवान सिंह, मुकेश महराना, शिवराज सिंह, प्रकाश शर्मा,अशोक भट्ट, शिवदत्त भट्ट, रमेश शर्मा, दलीप सिंह, मदन सिंह, दुर्गानाथ, शिवराज बिष्ट, पूर्णानंद शर्मा, दिनेश चम्याल, दीपक महराना, रमेश भट्ट, प्रेमबल्लभ भट्ट, दीपक गिरी गोस्वामी, देवीदत्त, प्रकाश बोहरा, दीपक शर्मा, खुशाल सिंह, सोबन सिंह, शिवराज सिंह, कमल सिंह, बंटी महराना, रमेश शर्मा, दलीप सिंह आदि युवाओं-बुजुर्गों ने आयोजन में सहयोग किया।

Cultural programme- फोटो : CHAMPAWAT