फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cultural programme

ढकना बडोला मेला संपन्न:रिंग के जरिए नृत्य कर चार साल के बच्चे ने दिखाया करतब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Cultural programme
देवीधुरा में कुर्सी दौड़ में हिस्सा लेतीं महिलाएं। - फोटो : CHAMPAWAT
ढकना बडोला मेले के समापन मौके पर चैकुनीबोरा के चार साल के बच्चे दक्ष बोहरा ने रिंग के माध्यम से शानदार करतब दिखाया। लोगों ने उसके इस करतब को खूब सराहा। मेले के समापन से पूर्व लकी ड्रा हुआ। पहला पुरस्कार स्कूटी सेलाखोला के कार्तिक पनेरू को मिला।
विज्ञापन

जबकि राजेंद्र कार्की के नाम फ्रिज, कलावती देवी के नाम वाशिंग मशीन, ललित भंडारी के नाम सिलाई मशीन, दिनेश चंद्र बिष्ट के नाम वाटर प्यूरीफायर और सपना सामंत के नाम कुकर निकला। इसके अलावा 20 लोगों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में घड़ी दी गई।
विज्ञापन

जीके में उदयन स्कूल की शिक्षा, नितिन भंडारी, निर्मल, जूनियर वर्ग में माडर्न स्कूल के आशीष पांडेय, भावेश भट्ट, कैलाश जोशी, हिंदी सुलेख में शिक्षा, मयंक बड़ोला, लकी देउपा, कैलाश जोशी, करन रावत, मोहित नरियाल, अंग्रेजी सुलेख में शिक्षा, लकी देउपा, सूरज सामंत, जूनियर में तनिष्क कुंवर, करन रावत, निखिल विजयी रहे। पेंटिंग में हर्षित बोहरा, शिक्षा, संस्कृति, जूनियर वर्ग में करन रावत, रवींद्र बोहरा, राजेंद्र सिंह, भाषण प्रतियोगिता में शिक्षा, संस्कृति, कृष्ण पांडेय, जूनियर वर्ग में संगीता, राकेश महर, गीता नरियाल, साज-सज्जा में कृष्णा सत्यवली, दृष्टि बिष्ट, हर्षवर्धन पांडेय, ऐंपण में वर्षा भंडारी, अनीता खेतारी, लक्ष्मी पांडेय, पेंटिंग में संजना, संगीता देव, विशाल बिष्ट, मेहंदी में अनीता खेतारी, वर्षा भंडारी, रंजना जोशी, कुर्सी दौड़ में कविता खेतारी, शकुंतला भंडारी, अनीता खेतारी, माया देवी, सुंदरी देवी, बसंती नरियाल, 800 मीटर दौड़ में श्याम कुंवर, अंकित महर, अंकुर तड़ागी, बालिका वर्ग में रश्मि पांडेय, ईशा अधिकारी, पुष्पा कठायत, महिला वर्ग में उमा बड़ोला, आरती भंडारी, हेमा पांडेय और तीन हजार मीटर दौड़ में चेतन बोहरा, अजय सिंह, मनीष भंडारी, आशीष चौधरी, बालिकाओं में ममता जोशी, शकुंतला भंडारी, पूजा गोस्वामी, रजनी जोशी विजयी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 25 सीपीटी 01पी व 09पी
वॉलीबाल में रीठा साहिब चैंपियन
रीठा साहिब/भिंगराड़ा (चंपावत)। ऐड़ी बाल कृष्ण का तीन दिनी मेला वॉलीबाल प्रतियोगिता के साथ संपन्न हो गया। प्रतियोगिता में रीठा साहिब ने धरसौं को दो के मुकाबले तीन सैट से हराया। निवर्तमान ग्राम प्रधान धर्मानंद भट्ट ने विजेता टीम के कप्तान नरेंद्र सिंह को विजेता की ट्राफी और उप विजेता टीम के कप्तान भुवन राम को रनर्स-अप की ट्राफी दी गई।
प्रतियोगिता में 9 टीमों ने हिस्सा लिया। वहां पुष्कर दत्त, कृष्ण चंद्र, शिवदत्त, तुलाराम, दिनेश, दीपक, भोला बोहरा, विपिन, प्रकाश चंद्र, टीकाराम शर्मा, रमेश भट्ट, संतोष राम आदि थे।
इससे पूर्व मेले के समापन मौके पर रीठा साहिब गुरुद्वारे के प्रबंधक बाबा श्याम सिंह को मेला कमेटी के अध्यक्ष मुकेश महराना ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर भगीरथ भट्ट, रमेश भट्ट, धर्मानंद भट्ट आदि मौजूद थे। बाबा श्याम सिंह ने अगले साल से मेले में निकलने वाले डोलों पर चढ़ाने के लिए दो क्विंटल फूल देने का एलान किया है।
विधिक शिविर में कानूनों की जानकारी दी
भिंगराडा (चंपावत)। तीन दिनी मेले में जिला विधिक समिति की ओर से कानूनों की जानकारी देने के लिए शिविर लगाया गया। पैरा लीगल वालंटियर उमेश चंद्र भट्ट, गोपाल सिंह, हयात राम और भुवन राम ने लोगों को आरटीआई, आरटीई, घरेलू हिंसा, श्रम कानून सहित विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। इस दौरान निशुल्क कानूनी साहित्य भी वितरित किया गया। ब्यूरो
कुर्सी दौड़ में रेखा विजेता
पाटी (चंपावत)। देवीधुरा में हुई कुर्सी दौड़ की ओपन स्पर्धा में रेखा बिष्ट विजेता रहीं। आस्था राणा दूसरे व हर्षित कर्नाटक तीसरे नंबर पर रहीं। महिला ओपन में मुन्नी देवी, इंदु सकलानी, कविता नेगी, जूनियर स्तर में बबीता, राखी, चंपा उप्रेती और प्राथमिक वर्ग में दीपा चौथिया, पूजा गोस्वामी, चंद्रा बोहरा, प्रियंका राणा विजयी रहीं।

मैराथन के ओपन वर्ग में दिलीप मेहरा, भानु प्रताप राणा, गौरव मेहरा, प्रकाश मेहरा, दीपक बिष्ट, मिनी मैराथन में योगेश मेहरा, गौरव शर्मा, गोकुल सिंह बिष्ट, प्राथमिक वर्ग में संदीप विश्वकर्मा, विजय फर्त्याल, त्रिलोक सिंह विजयी रहे। विजेताओं को मां बाराही मंदिर समिति के पीठाचार्य पंडित कीर्तिबल्लभ शास्त्री ने प्रमाण पत्र बांटे।

भिंगराड़ा ऐड़ी बाल कृष्ण मेले में वॉलीबाल प्रतियोगिता की विजेता रीठा साहिब को ट्राफी देते निवर्

भिंगराड़ा ऐड़ी बाल कृष्ण मेले में वॉलीबाल प्रतियोगिता की विजेता रीठा साहिब को ट्राफी देते निवर्- फोटो : CHAMPAWAT

भिंगराड़ा ऐड़ी बाल कृष्ण मेले के समापान मौके पर रीठा साहिब गुरुदरा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह को स्?

भिंगराड़ा ऐड़ी बाल कृष्ण मेले के समापान मौके पर रीठा साहिब गुरुदरा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह को स्?- फोटो : CHAMPAWAT

ढकना बडोला में सुलेख प्रतियोगिता में शिरकत करते छात्र-छात्राएं।

ढकना बडोला में सुलेख प्रतियोगिता में शिरकत करते छात्र-छात्राएं।- फोटो : CHAMPAWAT

ढकना बडोला श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य पेश करता छोटा बच्चा।

ढकना बडोला श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य पेश करता छोटा बच्चा।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed