{"_id":"5d03d55b8ebc3e6c6d27b92e","slug":"cultural-program-in-lohaghat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरान शरीफ की तिलावत के साथ उर्स का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरान शरीफ की तिलावत के साथ उर्स का आगाज
Fri, 14 Jun 2019 10:41 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Fri, 14 Jun 2019 10:41 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट में तीन दिनी उर्स के पहले दिन मौजूद मुस्लिम समाज के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल हजरत सैय्यद कालू बाबा की मजार शरीफ में कुरान शरीफ की तिलावत के साथ तीन दिवसीय उर्स का आगाज हुआ। शनिवार को बाबा की मजार पर चादरपोशी होगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को बाबा की मजार में कुरान शरीफ की तिलावत के साथ उर्स का आगाज किया गया। इस दौरान पैगंबर मोहम्मद साहब के बताए इंसानियत की भलाई के रास्ते पर चलने को कहा गया।
विज्ञापन
जिला वक्फ बोर्ड के सदस्य बाबा हसमत हुसैन ने कहा कि सच्चे मन से बाबा की मजार में आने वाला उपासक कभी खाली हाथ नहीं लौटता है। मन्नतें पूरी होने के बाद हिंदू और मुस्लिम दोनों ही धर्मों के लोग मजार में चादर चढ़ाने आते हैं। उर्स में खटीमा, टनकपुर, पीलीभीत, जौलजीबी, पिथौरागढ़ से जायरीनों के आने का क्रम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
शनिवार शाम को बाबा हसमत के दौलत खाने से चादरपोशी का जुलूस निकलेगा जो नगर स्टेशन बाजार, खड़ी बाजार, चौक बाजार, मीना बाजार होते हुए बाबा की मजार तक पहुंचेगा। यहां चादरपोशी के बाद कव्वाली होगी। इस बार खटीमा के मशहूर शाबरी कव्वाल बाबा की शान में कलाम पेश करेंगे। रविवार को कुल शरीफ के साथ उर्स का समापन होगा।
आयोजन में जावेद यारखां, डॉ.योगेश चतुर्वेदी, बल्लू माहरा, भूपाल सिंह मेहता, भगीरथ भट्ट, नीतू सिंह, जहीर कुरैशी, रईस हुसैन, नजर सिद्दकी, जाहिद सिद्दकी, दानिश, आजम, आकिब कुरैशी, दीपक जोशी, शैलू, जितेंद्र साह आदि सहयोग कर रहे हैं।