फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cultural news in district.

Champawat News: सांस्कृतिक उत्सव के जश्न में अधिकारी, कर्मी जुटे सफाई में

Fri, 19 Jan 2024 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 19 Jan 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Cultural news in district.
चंपावत। जिले में 22 जनवरी तक मनाए जाने वाले सांस्कृतिक उत्सव की हर तरफ धूम मची है। मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं। वार्डों, घाटों, नौलों में अधिकारी, कर्मी सफाई अभियान में जुटे हैं। जिले में सांस्कृतिक उत्सव के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं राम मंदिरों में सुंदरकांड पाठ, कीर्तन, भजन आदि का आयोजन कर राम भक्ति में लीन हैं। नगर पालिका परिषद नगर में स्थित विभिन्न सड़कों, नौलो, घाटों, नदियों, नालों आदि में सफाई अभियान चला रहा है। अभियान के तहत अधिकारी, कर्मी विभिन्न वार्डों में जाकर सफाई कर रहे हैं। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने और पॉलीथिन मुक्त नगर बनाए जाने के संबंध में भी जागरूकता रैली का आयोजन कर लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाने का काम किया जा रहा है। नगर पालिका बाजार बंद होने के बाद रात में भी सफाई अभियान चला रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed