फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cultural

लड़ीधुरा महोत्सव:हजारों लोग बने रथ यात्राओं के साक्षी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
Cultural
लड़ीधूरा महोत्सव में काकड़ गांव से माँ भगवती के रथ को मंदिर की ओर ले जाते श्रद्धालु। - फोटो : LOHAGHAT
बाराकोट के पांच दिनी लड़ीधूरा महोत्सव का देवी रथों के मंदिर परिक्रमा के बाद समापन हो गया है। हजारों लोग देवी रथ यात्राओं के साक्षी बने जिन्होंने मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। सुहावने मौसम के बीच सुबह से ही श्रद्धालुओं का लड़ीधूरा मंदिर की आने का क्रम शुरू हो गया था। शनिवार रात को काकड़ और बाराकोट गांवों में देवी जागरण हुआ। इस दौरान लगी देव गद्दी में लोक देवताओं ने अवतरित होकर पीड़ित लोगों के कष्टों का निवारण कर उन्हें आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर बाद काकड़ और बाराकोट से देवी रथों ने लड़ीधुरा मंदिर की ओर प्रस्थान किया। दुर्गम खड़ी चढ़ाई पार करते हुए काकड़ गांव से पहला देवी रथ दोपहर 2:35 बजे लड़ीधूरा मंदिर पहुंचा। देवी रथ में मां भगवती के रूप में कल्याण सिंह अधिकारी सवार होकर श्रद्धालुओं को अपना आशीर्वाद दे रहे थे।
विज्ञापन

तीन बजे बाराकोट से दूसरा देवी रथ लंबी कठिन दूरी पार कर लड़ीधुरा मंदिर पहुंचा जिसमें मां भगवती के रूप में गुड्डी देवी, 52 वीर के रूप में रंजीत सिंह अधिकारी, कैलपाल के रूप में नवीन सिंह अधिकारी सवार थे। दोनों ही रथों के पीछे महिलाएं मां के जयकारे लगाते हुए चल रही थीं। देवी रथों द्वारा मंदिर की परिक्रमा करने के बाद लड़ीधुरा महोत्सव का समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले के चलते विभिन्न स्थानों से बढ़ी संख्या में व्यापारी पहुंचे हुए थे। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल के नेतृत्व में पुलिस कर्मी शांति-सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहे। महोत्सव समिति के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी, जगदीश अधिकारी, राजू अधिकारी, विनोद सिंह, ऋतेश वर्मा, प्रकाश अधिकारी, रमेश जोशी, नकुल जोशी, रजनीश जोशी, रजत वर्मा, नीरज वर्मा, देवेश जोशी, मनोज वर्मा, नवीन चंद्र जोशी, दुर्गेश जोशी, कौस्तुब अधिकारी, शुभम नाथ, संजय सिंह, जगदीश जोशी आदि ने आयोजन समिति की ओर से सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed