{"_id":"5d485fe88ebc3e6cde2387ee","slug":"cultural-champawat-news-hld3518024122","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने कोट भगवती मंदिर से निकाली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने कोट भगवती मंदिर से निकाली कलश यात्रा
विज्ञापन
बिशुंग स्थित कड़ाई देवी मंदिर में सतचंडी महायज्ञ के शुभारंभ पर निकली कलश यात्रा में शामिल महिला?
- फोटो : LOHAGHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 गांव बिशुंग और पांच गांव सुंई के प्रसिद्ध मां कड़ाई देवी मंदिर बिशुंग में पांच दिनी शतचंडी महायज्ञ शुरू हो गया है। इस मौके पर बिशुंग और सुंई गांव की महिलाओं ने आंचलिक परिधान में भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
सोमवार को क्षेत्रीय विधायक विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल ने कलश यात्रा का शुभारंभ किया। विधायक ने महायज्ञ के आयोजन के लिए आयोजकों के प्रयासों को सराहा। महिलाओं ने बिशुंग के कोट भगवती मंदिर से मां कड़ाई मंदिर तक करीब आधा किमी लंबी कलश यात्रा निकाली।
शतचंडी महायज्ञ के प्रथम दिन हरिद्वार और अल्मोड़ा से आए पं. भोला दत्त जोशी, पं. सतीश चंद्र पनेरु, पं. मुकेश तिवारी, पं. जगदीश बूड़ाकोटी, पं. सुनील गहतोड़ी आदि के पौरोहित्य में मुख्य यजमान जीत सिंह माहरा और हीरा देवी ने पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
समिति के अध्यक्ष राकेश करायत और मंदिर के पुजारी देवी दत्त ने बताया कि पांच दिनों तक चलने वाले शतचंडी महायज्ञ में दुर्गा सप्तशती के 100 पाठ किए जाएंगे। नौ अगस्त को भंडारे के साथ शतचंडी महायज्ञ का समापन होगा।
महायज्ञ के आयोजन में सुंई बिशुंग के ग्रामीणों की ओर से सहयोग किया जा रहा है। आयोजन में केशव चौबे, आनंद मुरारी, भास्कर मुरारी, नीरज करायत, सतीश माहरा, दिनेश ढेक, सरु करायत, विश्वनाथ मुरारी, कैलाश करायत, संजय मुरारी, सौरभ ढेक आदि सहयोग कर रहे हैं।