फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   cultural

कुमाऊंनी भाषा में भागवत कथा सुनने उमड़ रही है भीड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
cultural
बाराकोट काकड़ मंदिर में महाशिवपुराण कथा सुनाते हरिद्वार से आए विद्वान कथावाचक प्रकाश कृष्णा शा? - फोटो : LOHAGHAT
विकासखंड के बिशुंग डुंगरी फर्त्याल और बाराकोट कांकड़ के प्रसिद्ध शिव मंदिर में शिवमहापुराण कथा जारी है। कथा सुनने के लिए आस पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंदिर में नित्य गणेश पूजन, नवगृह पूजन, रुद्राभिषेक, मूल पाठ का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

डुंगरी फर्त्याल में शिव मंदिर के महंत बाबा केशव पुरी दिगंबर महाराज की प्रेरणा से चल रही कथा का दोपहर बाद कुमाऊंनी भाषा में आयोजन किया जा रहा है। कथा वाचक ललित प्रसाद पांडेय ने कहा कि श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है।
विज्ञापन

सच्चे मन से शिव की उपासना करने वाले भक्त की भोले नाथ सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। कथा के आयोजन में ग्रामीण जुटे हुए हैं। इधर बाराकोट ब्लाक के कांकड़ गांव के शिव मंदिर में चल रही महाशिवपुराण कथा की धूम मची हुई है। कथावाचक हरिद्वार से आए पं. प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने कहा कि दीन दुखियों की सेवा करना परम धर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके दिल से निकलने वाली दुआएं कभी खाली नहीं जातीं। घर के दरवाजे पर आने वाले साधु, सन्यासियों, फकीरों को कभी भी खाली हाथ नहीं भेजना चाहिए। व्यक्ति से जो कुछ बन पड़ता है उसका दान करना चाहिए।

कथा के आयोजन में ग्राम प्रधान गिरीश अधिकारी, नगेंद्र कुमार जोशी, ओमप्रकाश अधिकारी, नवीन सिंह अधिकारी, जगदीश सिंह अधिकारी, प्रदीप ढेक, प्रकाश सिंह अधिकारी, महेंद्र सिंह अधिकारी, लोकमान सिंह अधिकारी, शिवराज सिंह अधिकारी, प्रहलाद सिंह अधिकारी, राजेंद्र सिंह अधिकारी, सागर, अनिल सिंह अधिकारी आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed