{"_id":"5e1dc0fe8ebc3e882254d31b","slug":"cultral-programme-in-champawat-champawat-news-hld3694969107","type":"story","status":"publish","title_hn":"दियूरी बनलेख में उत्तरायणी महोत्सव की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दियूरी बनलेख में उत्तरायणी महोत्सव की धूम
विज्ञापन
दियूरी के उत्तरायणी मेले में कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत दियूरी में दो दिनी उत्तरायणी महोत्सव शुरू हो गया है। मंगलवार को दियूरी से बेलखेत तक कैलपाल बाबा की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। सुबह से महोत्सव में शामिल होने के लिए क्वैराला व लधिया नदी में स्नान करने वालों का तांता लगा रहा। स्नान के बाद ही श्रद्धालु शोभा यात्रा में शामिल होते हैं।
दियूरी के शिव मंदिर से निकली शोभा यात्रा कैलपाल बाबा के जयकारों के साथ ढोल दमाऊ की थाप के साथ स्वांला, धौन, एड़ीसेरा, अमोड़ी होते हुए बेलखेत के शिवमंदिर पहुंची। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने महोत्सव के लिए हर संभव मदद देने की बात कही।
महोत्सव में जिला पंचायत सदस्य दीपा जोशी, सविता बोहरा, पूर्व मंडी अध्यक्ष हरीश भट्ट, बीडीसी सदस्य सुंदर सिंह बोहरा, प्रधान बालम सिंह, मनमोहन सिंह, सुरेश जोशी, गोविंद सिंह आदि थे। महोत्सव में व्यवस्था के लिए चल्थी चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
पंचेश्वर में दो दिनी उत्तरायणी महोत्सव शुरू
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा पर स्थित पंचेश्वर के चौमू मंदिर में दो दिनी उत्तरायणी महोत्सव शुरू हुआ। लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने रिबन काटकर महोत्सव का शुभारंभ किया। विधायक ने आगामी वर्षों में महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए सहयोग देने की बात कही। समिति के अध्यक्ष शमशेर चंद और संयोजक मोहित पाठक के दिशा-निर्देशन में शुरू हुए महोत्सव के दौरान झूला पुल से चमू मंदिर तक आकर्षक कलश यात्रा निकाली गई।
महोत्सव में पीलीभीत, आगरा, बरेली, मथुरा, टनकपुर, हल्द्वानी, लोहाघाट, पिथौरागढ, नेपाल आदि स्थानों से व्यापारी पहुंचे हैं। इस मौके पर कैप्टन दिवान सिंह वल्दिया, नीमा वल्दिया, नारायण सोराड़ी, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय के प्रतिनिधि प्रकाश राय, बीडीसी सदस्य मदन कलौनी, प्रधान युगल किशोर, लक्ष्मण सामंत, गणेश सिंह, मोहन सिंह, लाल सिंह, सोबन सिंह आदि सहयोग कर रहे हैं।

दियूरी में कैलपाल बाबा की शोभा यात्रा निकालते श्रद्धालु।- फोटो : CHAMPAWAT

नेपाल सीमा में पंचेश्वर मंदिर में दो दिवसीय उत्तरायणी महोत्सव का शुभारंभ करने के बाद मंचासीन वि?- फोटो : LOHAGHAT