अगस्त से मिलने लगेगी सीएसडी कैंटीन सुविधा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सैनिकों के संगठन चंपावत टाइगर्स की मासिक बैठक पूर्व सैनिक सभागार में की गई। पूर्व सैनिकों को अगस्त के प्रथम सप्ताह से चंपावत स्थित सेना क्षेत्र में सीएसडी कैंटीन की सुविधा मिलने लगेगी। कर्नल सुरेश अधिकारी की अध्यक्षता और कै.हरक सिंह के संचालन में हुई बैठक में पूर्व सैनिकों को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से दी जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी गई। बताया गया कि चंपावत के लिए अलग से ईसीएचएस की स्वीकृति मिल गई है। रक्षा मंत्रालय से मंजूरी मिलते ही पाली क्लीनिक खोलने का कार्य शुरू हो जाएगा।
स्क्वाड्रन लीडर मोहन चंद्र शर्मा ने संगठन की ओर से अब तक किए गए कार्यों की जानकारी दी तथा बाराकोट, चंपावत, पाटी, लोहाघाट, रौसाल, पुल्ला तथा चमदेवल आदि स्थानों से जुड़े पूर्व सैनिकों और उनसे प्राप्त सदस्यता शुल्क के संबंध में जानकारी दी। कर्नल अधिकारी ने 20 जून को जिला सभागार में जिला सैनिक कल्याण परिषद की वार्षिक बैठक में ठाए गए बिंदुओं की जानकारी दी।
पूर्व सैनिक दयाल सिंह फर्त्याल ने उपनल के माध्यम से हो रही नियुक्तियों में धांधली का मामला उठाया। तय किया गया कि संगठन के माध्यम से उपनल पर केवल पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की नियुक्ति का दबाव बनाया जाए। बैठक में सुंदर सिंह देव, दयाल सिंह, जगदीश चंद्र पुनेठा, हयात राम, दीवान सिंह, पूरन सिंह, रेवाधर भट्ट आदि उपस्थित रहे।