{"_id":"670bfb0223cec7a03f037f9d","slug":"crowd-of-spectators-gathered-in-lohaghat-to-watch-ravana-dahan-champawat-news-c-229-1-shld1019-114353-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: रावण दहन देखने के लिए लोहाघाट में उमड़ी दर्शकों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: रावण दहन देखने के लिए लोहाघाट में उमड़ी दर्शकों की भीड़
Sun, 13 Oct 2024 10:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 13 Oct 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट की रामलीला में जलता रावण का पुतला। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। नगर लोहाघाट में रामलीला में 24 फिट ऊंचे रावण के पुतलों का दहन देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। दर्शकों ने अस्पताल की दीवार, घरों की छतों से रामलीला का आनंद उठाया। श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता की अध्यक्षता और राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक नरेश राय के संचालन में चल रही 124वें वर्ष की रामलीला में कुंभकर्ण, मेघनाद वध, सुलोचना विलाप के बाद रावण वध और सीता की अग्नि परीक्षा तक की लीला का मंचन किया गया। इस मौके पर मुकेश साह, प्रहलाद सिंह मेहता, प्रकाश पुनेठा, कैलाश बगौली, अजय कलखुड़िया, आनंद पुजारी, संजय फर्त्याल, जीवन गहतोड़ी, दीपक सुतेड़ी आदि शामिल रहे। संवाद
--
अंगद रावण संवाद ने दर्शकों का मन मोहा
लोहाघाट (चंपावत)। बिशंग के कर्णकरायत में रामलीला का शानदार मंचन चल रहा है। कमेटी अध्यक्ष कैलाश फर्त्याल की अध्यक्षता में चल रही रामलीला के आठवें दिन हनुमान जी लंका दहन कर रामदल में वापस लौटना, वानर सेना का समुद्र में पुल बांधना, अंगद को राजदूत बनाकर लंका भेजना और अंगद रावण के बीच संवाद होने की लीला का मंचन किया गया। आयोजन में नरेश फर्त्याल, उत्तम फर्त्याल, विशाल फर्त्याल, सोम करायत, अवनीत महरा, कार्तिक फर्त्याल, त्रिलोचन मुरारी, उमेश मुरारी आदि सहयोग कर रहे है । इधर चौमेल में राम जन्म के साथ रामलीला का शुभारंभ हो गया है। कमेटी अध्यक्ष शिव दत्त जोशी की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र सामंत और हरि सिंह सामंत ने लीला का शुभारंभ किया।