{"_id":"6637bd9c3f614aa12d04e6f2","slug":"crowd-of-child-artists-gathered-in-the-audition-champawat-news-c-229-1-shld1010-108003-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: ऑडिशन में उमड़ी बाल कलाकारों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: ऑडिशन में उमड़ी बाल कलाकारों की भीड़
Sun, 05 May 2024 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 05 May 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट में बाल कलाकारों के ऑडिशन का शुभारंभ करते भागीरथी संस्थान के निदेशक आनंद अधिकारी। संवा
लोहाघाट (चंपावत)। रामलीला कमेटी की ओर से बाल कलाकारों का ऑडिशन लिया गया। इसके तहत जून में होने वाले सांस्कृतिक महोत्सव के लिए बाल कलाकारों का चयन किया गया। कमेटी अध्यक्ष जीवन मेहता की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि भेषज संघ के पूर्व अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा ने ऑडिशन का शुभारंभ किया।
विशिष्ट अतिथि राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी रहे। दोपहर बाद रूमझुमा नृत्य के लिए ऑडिशन लिया गया। इसका शुभारंभ भागीरथी संस्थान के निदेशक आनंद सिंह अधिकारी ने किया। निर्णायक कौशल एकेडमी के अध्यक्ष अजय कलखुड़िया, क्षितिज जुकरिया, रुमझुमा के नृत्य प्रशिक्षक और रोहन राजपूत रहे।
कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने बताया कि जून में तीन दिनी सांस्कृतिक महोत्सव होगा। इसमें बाल रामलीला, महिला रामलीला आदि के संवादों के अंशों का मंचन और रुमझुमा सांस्कृतिक समिति की ओर से नृत्य प्रतियोगिता होगी। वहां ईश्वरी लाल साह, दीप जोशी, कैलाश बगौली, संजय फर्त्याल, मनीष जुकरिया, विनीता अधिकारी, विनोद गोरखा, लोकेश पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद