{"_id":"63a8a09f862f8951b2467f20","slug":"cristmus-in-tanakpur-and-champawat-tanakpur-news-hld486518494","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: प्रार्थना कर धूमधाम से मनाया क्रिसमस दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: प्रार्थना कर धूमधाम से मनाया क्रिसमस दिवस
विज्ञापन
स्ट्रांग फार्म बनबसा में अनाथालय के बच्चे उपहार मिलने पर खुशी मनाते। संवाद
- फोटो : TANAKPUR
चंपावत/टनकपुर/बनबसा। जिले में ईसाई समुदाय के लोगों ने क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया। जिला मुख्यालय चंपावत के फूलगड़ी स्थित मेथोडिस्ट चर्च में प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। चर्च के फादर सुरेंद्र सिंह की अगुवाई में प्रार्थना सभा हुई। इसमें कई युवक और युवतियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इसलिए रविवार को चर्च परिसर में खूब भीड़ रही। इस दौरान दूसरे धर्म और समुदाय के लोगों ने भी क्रिसमस की बधाई दी।
टनकपुर के चर्च में प्रार्थना हुई। मसीही भजन गाकर एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी गई। ज्ञानखेड़ा स्थित मेथोडिस्ट चर्च के पादरी एलवा चरन ने प्रार्थना सभा आयोजित कर प्रभु यीशु के जन्म संबंधी जानकारी दी। इस मौके पर अनिल पैट्रिक, नवीन अमोस, निर्मल जॉन, राजेश जेम्स, अमित सिंह, मीनाक्षी पैट्रिक, अनंत पाल, अलका सिंह आदि मौजूद थे।
पिथौरागढ़ मार्ग स्थित सेंट फ्रांसिस जेवियर चर्च में फादर एलएस मार्क ने प्रार्थना कराई। स्ट्रांग फार्म बनबसा में शनिवार रात फार्म स्टाफ के साथ अनाथालय के बच्चों ने चर्च में प्रार्थना कर सभी के लिए मंगलमय कामना की। प्रार्थना जैक जॉनसन ने कराई। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद सामूहिक भोज का आयोजन हुआ। प्रार्थना सभा के बाद फार्म की ओर से बच्चों को उपहार भेंट किए गए। बच्चों के खेलकूद के बाद उन्हें पिकनिक पर ले जाया गया। इस मौके पर फार्म के निदेशक क्लिफ्टन शिप्वे, सचिव युजिन जॉर्ज, मैक्स्टन कुक, माइका कश्यप, ब्रैंडा, फिलिप्स जॉर्ज, प्रिसला शिप्वे आदि थे।