{"_id":"aaee043fc1aa1ea47c4113daff6017b0","slug":"women-s-atm-eat-up-to-eight-thousand-rupees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के एटीएम से उड़ाए आठ हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के एटीएम से उड़ाए आठ हजार रुपये
Updated Sun, 04 Oct 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोन पर एटीएम की जानकारी लेकर एटीएम से रुपये उड़ाए के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे ठगों की बातें में आकर लोग एटीएम और बैंक से संबंधित जानकारी उपलब्ध करा देते हैं, जिसका खामियाजा उन्हें अपनी जमा पूंजी गंवा कर भुगतना पड़ता है। ऐसे ही एक और मामला रविवार को बनबसा में सामने आया। जब एक महिला के खाते में जमा कुल आठ हजार की नगदी ठगों ने उड़ा ली।
विज्ञापन
एनएचपीसी परिसर निवासी जानकी देवी पत्नी भगीरथ को रविवार प्रात: दस बजे एक फोन आया, जिसमें संबंधित व्यक्ति ने खुद को बैंक अधिकारी बनकर एटीएम कार्ड कैंसल होने की सूचना दी और उनसे एटीएम का नंबर-पता लिया। महिला ने अपने खाते और मांगी गई अन्य जानकारी बता दी। कुछ देर बाद महिला ने एटीएम से खाता चेक किया तो उनके खाते से आठ हजार की नगदी निकाल लिए जाने की बात सामने आई।
विज्ञापन
महिला ने थाने को सूचना दी है। बता दें कि इन दिनों मोबाइल पर इसी तरह से फोन आ रहे हैं और अपने को बैंक अधिकारी बता ठग जालसाजी कर रहे हैं। एक स्थानीय पत्रकार, एनएचपीसी शापिंग कांप्लेक्स स्वामी महेंद्र बिष्ट और अजय यादव को भी इसी तरह के फोन आ चुके हैं, किंतु जागरूकता के चलते उन्होंने अपने खातों की जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन