फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Woman's body

धूनाघाट के पास तालाब में मिला महिला का शव

Wed, 11 May 2016 10:13 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 11 May 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
Woman's body
धूनाघाट के पास तालाब में मिला महिला का शव - फोटो : अमर उजाला

 धूनाघाट के पास कायरिया तालाब में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्राम प्रहरी और प्रधान रघुवर सिंह ने लाश मिलने की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके में पहुंचकर शव को तालाब से बाहर निकाला। थानाध्यक्ष मनोज रतूड़ी का कहना है कि शव की शिनाख्त लक्ष्मी (20), पुत्री विक्रम सिंह निवासी बुंगा कमलेख के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इसी साल जनवरी में लक्ष्मी का विवाह बदायूं के कृष्ण के साथ हुई थी। विवाह के एक दिन बाद ही वह मायके लौट आई उसके बाद वह कभी ससुराल नहीं गई। ससुराल पक्ष से भी कोई लक्ष्मी को लेने नहीं आया। मायके वालों के अनुसार लक्ष्मी मानसिक रूप से कमजोर थी। लक्ष्मी और उसकी मां के बीच आए दिन कहासुनी हुआ करती थी। अक्सर लक्ष्मी घर से चली जाती थी बाद में लौट आती थी।
विज्ञापन


मंगलवार को भी दोनों के बीच कहासुनी हुई, और लक्ष्मी घर से चली गई थी। जब काफी देर तक लक्ष्मी नहीं लौटी तो परिजनों ने सभी जगह तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। एसओ के अनुसार तालाब के किनारे चप्पल रखी हुई मिली तथा शरीर में किसी भी प्रकार के  निशान नहीं पाए गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। परिजनों के अनुरोध पर शव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया। एसओ के अनुसार मामला आत्महत्या का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed