फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Thermocol Disposal

खुलेआम हो रहा थर्माकोल डिस्पोजल का उपयोग

Sat, 06 Feb 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 06 Feb 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Thermocol Disposal

पहाड़ी जिले चंपावत में थर्माकोल के डिस्पोजलों का उपयोग बेरोकटोक चल रहा है। थर्माकोल के डिस्पोजल पर प्रतिबंध लगाने के राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) का आदेश जिले में हवा-हवाई हो रहा है। बारातों से लेकर तमाम दूसरे कार्यक्रमों में इनका खूब उपयोग किया जा रहा है।

विज्ञापन


जिले की सबसे बड़ी नगर पालिका टनकपुर के पास तक यह आदेश नहीं पहुंचा है। अधिशासी अधिकारी शेखर चंद्र जोशी का कहना है कि एनजीटी का आदेश फिलहाल यहां नहीं पहुंचा है। इस आदेश के पहुंचने के बाद प्रशासन के साथ मिलकर इसे क्रियान्वित किया जाएगा। वहीं, चंपावत नगर पालिका के ईओ अभिनव कुमार का कहना है कि यहां डिस्पोजल की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए जल्द जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन


जिले के ज्यादातर कारोबारियों को एनजीटी के इस आदेश की जानकारी तक नहीं है। दीपक राय, अमरनाथ सहित कई कारोबारियों का कहना है कि थर्माकोल के डिस्पोजलों पर रोक की जानकारी नगर पालिका या प्रशासनिक स्तर से नहीं दी गई है। कायदे-कानूनों की जानकारी मिलने के बाद व्यापारी इसका ईमानदारी से पालन करेंगे। अलबत्ता व्यापारी वर्तमान में मौजूद थर्माकोल के डिस्पोजल स्टॉक के निस्तारण को लेकर उहापोह मेें हैं। जिले में थर्माकोल डिस्पोजल का दो करोड़ रुपये से अधिक का सालाना कारोबार है। इसका उपयोग मुख्य रूप से शादी-ब्याह सहित अन्य उत्सवों में होता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच हजार तक का है जुर्माना
जिला प्रशासन का कहना है कि एनजीटी से पारित आदेश को लागू कराया जाएगा। जिले की सभी चारों नगर निकायों से व्यापारियों और अन्य संबंधित पक्षों से बैठक कर इसे लागू करने संबंधी जानकारी देने को कहा जा रहा है। थर्माकोल के डिस्पोजल की बिक्री पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। ये रकम पर्यावरण शुल्क के रूप में वसूले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed