{"_id":"5772b3834f1c1bc97379c115","slug":"the-sexual-exploitation-of-the-young-woman-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक ने युवती का किया शारीरिक शोषण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक ने युवती का किया शारीरिक शोषण
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Tue, 28 Jun 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
पीिडडि़िता
- फोटो : अमर उजाला
यहां के दूरस्थ क्षेत्र धौन में एक शिक्षक ने शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण किया। युवती के गर्भवती होने पर उसने अब शादी से इंकार कर दिया। बताया जाता है कि आरोपी शिक्षक पहले से ही शादीशुदा है। डीएम ने एसडीएम को मामले की जांच सौंप दी है।
विज्ञापन
कुछ दिन पूर्व धौन क्षेत्र की एक युवती ने अपने चाचा के साथ जिला कार्यालय पहुंचकर डीएम के समक्ष शिकायत दर्ज कराई। आरोप लगाया कि गांव के ही विद्यालय में तैनात एक शिक्षक लंबे समय से शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। अब युवती के गर्भवती होने पर शादी से मना कर रहा है।
विज्ञापन
डीएम डा.अहमद इकबाल ने एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा को मामले की जांच सौंप दी। एसडीएम की ओर से युवती का मेडिकल कराए जाने पर सात माह के गर्भ की पुष्टि हुई है। बताया जाता है कि आरोपी शिक्षक पहले से ही विवाहित है तथा युवती से विवाह करने से पल्ला झाड़ रहा है। एसडीएम का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन