{"_id":"585814fa4f1c1b1864e39359","slug":"the-main-accused-out-of-police-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Mon, 19 Dec 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
चोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दो पिकअप में अवैध रूप से लदे 30 क्विंटल सरकारी राशन को डंप करने वाला मुख्य आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। घटना के 17 दिन बाद भी मुख्य आरोपी और फरार चालक का पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
दो दिसंबर की रात पुलिस ने डाकबंगला रोड और बाराकोट मार्ग में अवैध सरकारी खाद्यान्न के साथ दो पिकअप सीज की थी। मौके से एक जीप का ड्राइवर दबोचा गया था। मामले की जांच पहले लोहाघाट के एसआई प्रेम विश्वकर्मा को सौंपी गई। उनकी नाकामी के बाद जांच थानाध्यक्ष विनोद यादव को हस्तांतरित कर दी गई। जांच अधिकारी विनोद यादव ने बताया कि पुलिस गहनता से जांच कर रही है। फरार ड्राइवर का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस आरोपी को बचा रही
विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने आरोप लगाया है कि पुलिस और पूर्ति विभाग आरोपी को बचा रहे हैं। पुलिस को सरकारी खाद्यान्न की पूरी लोकेशन बताने के बाद भी मुख्य आरोपी तक न पहुंचना बड़ा सवाल है। कहा कि मामले का जल्द खुलासा नहीं हुआ तो वह आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
जनवरी से राशन नहीं उठाएंगे
आदर्श राशनिंग वेलफेयर सोसायटी ने मामले के जल्द खुलासे की मांग की है। जिलाध्यक्ष हीराबल्लभ जोशी ने धमकी दी है यदि मामले का जल्द खुलासा नहीं हुआ तो वह जनवरी का खाद्यान्न नहीं उठाएंगे। मामले के असली आरोपी को न पकड़कर बेवजह सस्ता गल्ला विक्रेताओं को परेशान किया जा रहा है। इस उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।