फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Teenager rescued from falling into the wrong hands

किशोरी को गलत हाथों में पड़ने से बचाया

Tue, 16 Feb 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बनबसा
ब्यूरो/अमर उजाला,बनबसा Updated Tue, 16 Feb 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन

नेपाल से आई एक किशोरी को रीड्स संस्था के कर्मियों ने गलत हाथों में पड़ने से बचाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। उसके साथ आया किशोर मौका देखकर सीमा से फरार हो गया।

विज्ञापन


नेपाल के झलारी वार्ड संख्या 8 जिला कंचनपुर निवासी 15 वर्षीय किशोरी और एक किशोर नेपाल से भारत आ रहे थे। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर सीमा पर तैनात रीड्स संस्था के कार्यकर्ता राजेंद्र बैज और मीरा साउंद ने पूछताछ के लिए उन्हें रोका। इस बीच मौका देखकर किशोर वहां से फरार हो गया। रीड्स संस्था के परियोजना निदेशक जनक चंद ने बताया कि किशोरी अपने साथ किसी किशोर के साथ घर से बिना बताए भारत आ रही थी। उनकी भारत में कहीं काम कर जीवन यापन करने की योजना थी।
विज्ञापन


भारत में गलत हाथों में पड़ने की आशंका के चलते संस्था ने नेपाली किशोरी के परिजनों को सूचित कर यहां बुलवाया और किशोरी को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया। उधर, बीते दिवस टनकपुर में जहरखुरानी गिरोह का शिकार हुई हेमा कुमारी राणा को बनबसा स्थित रीड्स के उज्वला पुनर्वास केंद्र में रखा गया था। मंगलवार को संस्था कर्मी उसे नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed