फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tanga loggerheads for passengers Driver

सवारियों के लिए भिड़े तांगा चालक

Sat, 16 Jan 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा Updated Sat, 16 Jan 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन

तांगा चालकों की अभद्रता और मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। सवारियों को अपने तांगा में बैठाने के चलते दो तांगा चालक आपस में भिड़ गए। सवारियां एक तांगे में और उनका सामान दूसरे तांगे में पहुंच गया।

विज्ञापन


बस अड्डे पर तांगा संख्या 12 का चालक शंकर और तांगा संख्या 52 का चालक छोटू नेपाली सवारियों को अपने तांगे में बैठाने के चक्कर में आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच हुए विवाद पर पुलिस ने दोनों तांगों को जब्त कर तांगा स्वामियों के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट में चालान कर 500 रुपये जुर्माना वसूला। तांगा चालक शंकर और छोटू फरार हैं। सवारियों को अपने तांगे में बैठाने के चक्कर में हुई छीनाझपटी में सवारियां एक तांगे में बैठ गई जबकि उनका सामान दूसरे तांगे में रह गया। प्रभारी थानाध्यक्ष डीएस जलाल ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों तांगा चालक फरार हो गए थे। तांगा स्वामियों पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed