फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   SSB from Nepal brought the holding Guvanshiy Animals

एसएसबी ने पकड़े नेपाल से लाए गए गौवंशीय पशु

Sat, 19 Dec 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर Updated Sat, 19 Dec 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन

एसएसबी 57वीं वाहिनी की सी कंपनी बूम के जवानों के गश्ती दल ने नेपाल से गौवंशीय पशुओं की तस्करी का मामला पकड़कर बरामद आधा दर्जन से अधिक पशुओं को कस्टम विभाग के सुपुर्द किया है। बूम बीओपी के इंचार्ज केशव राम ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक दयाराम बिष्ट के नेेतृत्व में जवानों का दल उचौलीगोठ से लगी सीमा पर गश्त कर रहा था कि उन्हें कुछ लोग नदी के रास्ते नेपाल से पशुओं को भारत की ओर लाते नजर आए।

विज्ञापन


उनके सीमा पर पहुंचते ही गश्ती दल ने उन्हें घेर लिया, लेकिन तस्कर पशुओं को छोड़कर नेपाल की ओर फरार हो गए। बीओपी इंचार्ज केशव राम ने बताया कि मौके से आठ बैलों को कब्जे में लिया गया है, जिन्हें कस्टम विभाग के सुपुर्द किया जा रहा है। गश्ती दल में मुख्य आरक्षी राकेश संभ्रवाल, पप्पू सिंह रावडे के अलावा सिपाही प्रशांत, लक्ष्मण साहनी एवं मुकेश इमार शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed