फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Smugglers run things

सामान छोड़ भागे तस्कर

Tue, 26 Apr 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Updated Tue, 26 Apr 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Smugglers run things
एसएसबी - फोटो : अमर उजाला

एसएसबी को बीती देर रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान सीमा पर बड़ी संख्या में नेपाली पुकार गुटखा के पैकेट बरामद हुए। सीमा पर एसएसबी को देख तस्कर सामान छोड़ नेपाल को फरार हो गए। एसएसबी ने पकड़ा गया सामान और दो साइकिलें खटीमा कस्टम के सुपुर्द कर दिया। नेपाल से बड़ी मात्रा में पुकार गुटखा की भारत को तस्करी की जाती है।

विज्ञापन

धनुषपुल स्थित एसएसबी 57वीं वाहनी की डी के जवान कंपनी प्रभारी एसआई हरसुख चौहान के निर्देश पर रविवार रात एसएसआई दरबान सिंह, चंदन सिंह एचसी स्टैंजन मोरूख, कां. प्रभाकर कुमार, मो. सबरेज भारत नेपाल सीमा पर भारतीय सीमा पर पेट्रोलिंग कर रहे थे। गश्त करते हुए वह पिलर नंबर 802/11 के पास पहुंचे तो उन्हें नेपाल की ओर से दो साइकिल सवार भारत की ओर आते दिखे।
विज्ञापन

जब तक एसएसबी जवान वहां पहुंचते वे साइकिलें छोड़ नेपाल की ओर फरार हो गए। अंधेरे में जवानों ने उनका पीछा किया लेकिन वे नेपाल सीमा में पहुंच चुके थे। एसएसबी को साइकिलों में चार बोरों में नेपाली गुटखा पुकार के 438 पैकेट मिले। एसएसबी ने गुटखा पैकेट और साइकिलें कस्टम के सुपुर्द कर दीं। गुटखा पैकेट की कीमत 80 हजार रुपये से अधिक बताई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed