फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Owners of two houses in the Police Act invoice

दो मकान स्वामियों का पुलिस एक्ट में चालान

Tue, 09 Feb 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर Updated Tue, 09 Feb 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन

नेपाल सीमा से सटे टनकपुर नगर में पुलिस ने बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन का कार्य तेज कर दिया है। मंगलवार को पुलिस टीम के अभियान से खलबली मची रही। इस बीच किराएदारों एवं मजदूरों का सत्यापन नहीं कराने पर दो मकान स्वामियों का चालान कर पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला।

विज्ञापन


नेपाल सीमा से सटा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र बाहरी अपराधियों के शरण लेने को लेकर संवेदनशील बना हुआ है। इस बीच पिछले छह माह में शारदा टापू समेत कई स्थानों पर हत्या की वारदातें भी सामने आ चुकी हैं। इनमें कई वारदातें अब भी पुलिस के लिए पहेली बनी है। इधर, एसपी डीएस कुंवर के निर्देश पर संदिग्ध लोगों के खिलाफ क्षेत्र में व्यापक अभियान शुरू हो गया है। इस बीच पुलिस ने दो दिनों में 29 ढाबा, 32 वर्कशॉप, 32 बाहरी व्यक्ति का सत्यापन किया। इसके अलावा 15 मजदूरों का भी सत्यापन किया गया।
विज्ञापन


कोतवाल बीसी शर्मा ने बताया कि एसआई अनुराग सिंह, एसआई दीवान सिंह के नेतृत्व में बनी टीम ने दो मकान स्वामियों के खिलाफ धारा 83 पुलिस एक्ट में भी कार्रवाई की है। दोनों मकान स्वामियों ने किराएदारों एवं मजदूरों का सत्यापन नहीं किया था। इस पर जुुर्माना वसूला गया। साथ ही संदिग्ध लोगों की तत्काल सूचना एवं किराएदारों के सत्यापन का निर्देश भी दिया गया। उधर, शारदा खनन क्षेत्र में खासी बाहरी मजदूर कार्यरत हैं, जिनका सत्यापन भी पुलिस अब तक पूरा नहीं करा पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed