{"_id":"2118ae9e6ab7be31445b24795e87e872","slug":"nepali-woman-robbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडा खिलाकर नेपाली युवती को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंडा खिलाकर नेपाली युवती को लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Mon, 15 Feb 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बसों में सफर के दौरान जहरखुरानी गिरोह ने अंडा खिलाकर नेपाल की एक मजदूर युवती से तेरह हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित युवती को बेहोशी की हालत में संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह हरिद्वार से टनकपुर लौटी टनकपुर डिपो की बस (यूके 07 पीए/2113) में एक युवती बेहोश पड़ी मिली। उसके पास सामान भरे दो बैग भी थे। बस के चालक वीरेंद्र सिंह और परिचालक महेंद्र पाल ने युवती को संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने नशीले पदार्थ खाने से बेहोश होने की बात बताई। इलाज के बाद अर्द्धबेहोशी की हालत में युवती अपना नाम हेमा कुमारी राणा (25) पुत्री सुब्बा राणा निवासी नेपाल के अतरिया बताया। उसने बताया कि वह सतपुली (पौड़ी) में मेहनत-मजदूरी कर घर लौट रही थी।
विज्ञापन
हरिद्वार से बनबसा के लिए टनकपुर डिपो की बस में सवार हुई। रास्ते में उसे बगल में बैठे एक व्यक्ति और महिला ने अंडा खाने को दिखा, जिसे खाने के बाद उसे होश नहीं रहा। युवती ने बताया कि उसकी जेब में तेरह हजार थी, जो गायब हैं। इधर, सूचना पर कोतवाल वीसी शर्मा ने संयुक्त चिकित्सालय पहुंच पीड़ित युवती से पूछताछ की। कोतवाल ने कहा कि होश आने के बाद युवती रिपोर्ट लिखाएगी तो उसकी रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन