फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nepalese traveler victim of Jhrkhuranon

दो नेपाली यात्री बने जहरखुरानों का शिकार

Fri, 11 Dec 2015 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर Updated Fri, 11 Dec 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन

जहरखुरानी गिरोह ने फिर दो यात्रियों को शिकार बनाया है। इनमें से एक यात्री से गिरोह ने साढ़े ग्यारह हजार रुपये की नगदी लूटी है, जबकि दूसरे पीड़ित के बेहोश होने से उनका नाम-पता और उससे हुई लूटपाट की जानकारी नहीं मिल सकी। उसके सिर पर चोट भी लगी है। वहीं, होश आने पर पीड़ित युवक अस्पताल से चुपचाप खिसक लिया, जबकि दूसरा पीड़ित अस्पताल में ही भर्ती है। खबर लिखे जाने तक उसे होश नहीं आया था।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह मनिहारगोठ गांव के पास एक व्यक्ति अचेत और एक युवक अर्द्धबेहोशी की हालत में लड़खड़ाता दिखा तो ग्रामीणों ने 108 आपात वाहन बुलाकर उन्हें संयुक्त चिकित्सालय भिजवाया। अर्द्धबेहोशी की हालत में पीड़ित युवक ने लड़खड़ाती जुबान से खुद को नेपाल का निवासी और अपना नाम लोक बहादुर पुत्र लवी बहादुर बताया। उसने बताया कि वह और उसका साथी हरिद्वार में मेहनत-मजदूरी करते हैं। घर लौटने के लिए वे हरिद्वार से रोडवेज की बस में सवार हुए। दो लोगों ने नेपाली भाषा में बात कर पहचान बढ़ाई और रास्ते में चाय पिलाकर बेहोश कर दिया। उसने बताया कि उसकी जेब से साढ़े ग्यारह हजार रुपये गायब हैं। होश आने पर यह युवक बगैर किसी को बताए अस्पताल में से खिसक लिया। उसका सामान अभी भी अस्पताल में जमा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed